हिन्दी व्याकरण से महत्वपूर्ण प्रश्न
हिन्दी व्याकरण से महत्वपूर्ण प्रश्न प्रश्न 1- जिन शब्दों के अन्त में ‘अ’ आता है, उन्हें क्या कहते है। उत्तर – अकारांत कहते है। प्रश्न 2- हिन्दी वर्ण माला में अयोगवाह वर्ण कौन से है। उत्तर – अं , अ: वर्ण अयोगवाह वर्ण है । प्रश्न 3- हंस मे लगा ( ं ) चिन्ह कहलाता है। उत्तर – अनुस्वार प्रश्न 4- चॉद शब्द में लगा ( ँ ) चिन्ह कहलाता है। उत्तर – अनुनासिक । प्रश्न 5- भाषा की सबसे छोटी इकाई क्या है। उत्तर – वर्ण । प्रश्न 6- जिन शब्दों में किसी प्रकार का विकार या परिवर्तन नही होता, उसे क्या कहते है। उत्तर – तत्सम । प्रश्न 7- कार्य के होने का बोध कराने वाले शब्द को क्या् कहते है। उत्तर – क्रिया कहते है। प्रश्न 8- भाषा के शुद्ध रूप का ज्ञान किससे होता है। उत्तर – व्याकरण से होता है। प्रश्न 9- विशेषण जिस शब्द की विशेषता बताते है, उसे क्या कहते है। उत्तर – विशेष्ये । प्रश्न 10- हिन्दी में लिंग का निर्धारण किस से होता है। उत्तर – संज्ञा से । प्रश्न 11- क्रिया का मूल रूप क्या् कहलाता है। उत्तर – धातु । प्रश्न 12- सर्वनाम के साथ प्रयुक्त होने वाली विभक्तियॉं होती है। उत्तर ...