यूपी टीजीटी पीजीटी हिन्दी साहित्य 'नूतन ब्रह्मचारी' किसका उपन्यास है? – बालकृष्ण भट्ट • पं. किशोरीदास वाजपेयी ने उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध को किस युग के नाम से अभिहित किया? – लाल युग • पं. जवाहरलाल नेहरू किस दैनिक समाचार-पत्र के संस्थापक और निदेशक मंडल के अध्यक्ष थे? – नेशनल हेराल्ड • 'पंत के दो सौ पत्र बच्चन के नाम' नामक पत्र-संग्रह के संपादक कौन हैं? – हरिवंशराय बच्चन • 'पचपन खंभे लाल दीवारें' उपन्यास की लेखिका कौन है? – उषा प्रियंवदा • 'पत्रांजलि' का संपादन किसने किया था? – सतीशचंद्र • पद्म सिंह शर्मा ने किस आलोचना का सूत्रपात किया? – तुलनात्मक • 'पद्मावत' का लेखक कौन है? – जायसी • आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने प्रेमाख्यान काव्य-परंपरा का प्रथम कवि किसे माना है? – कुतुबन • 'परहित सरिस धरम नहिं भाई' पंक्ति किस रचनाकार की है? – तुलसीदास • 'पराधीन सपनेहु सुख नाहीं' किसकी पंक्ति है? – तुलसीदास • 'परिंदे' कहानी का लेखक कौन है? – निर्मल वर्मा • 'परिमल' और 'अनामिका' का रचयिता कौन है? – निराला • 'परिमल...
साहित्य प्रेमियों, साहित्य के साधक और साहित्य का अध्ययन करने वाले सभी बंधुओं को यह ब्लॉग समर्पित है।🙏🙏