प्रेम सरोवर', 'प्रेम माधुरी' तथा 'प्रेम फुलवारी' किस कवि की कृतियां हैं? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• प्रेमचंद का कौन सा उपन्यास अपूर्ण है? – मंगलसूत्र
• प्रेमचंद का जन्म कहां हुआ था? – लमही
• प्रेमचंद का प्रथम उपन्यास कौन सा है? – प्रेमा
• प्रेमचंद का वास्तविक नाम क्या था? – धनपत राय
• प्रेमचंद की कहानियों का संग्रह 'मानसरोवर' कितने भागों में प्रकाशित है? – आठ
• प्रेमचंद के किस उपन्यास को ग्रामीण जीवन और कृषक संस्कृति का महाकाव्य कहा गया है? – गोदान
• प्रेमचंद के किस कहानी-संग्रह की प्रतियां अंग्रेजी सरकार द्वारा जब्त करके जला दी गई? – सोजे वतन
• प्रेमचंद द्वारा संपादित कौन सा पत्र प्रगतिशील लेखक संघ का मुख पत्र बना? – हंस
• प्रेमचंद ने लगभग कितनी कहानियाँ लिखीं? – 300 से अधिक
• प्रेमचंद पर लिखी शिवरानी देवी की कृति कौन सी है? – प्रेमचंद घर में
• 'प्रेमचंदजी के साथ दो दिन' रचना किसकी है? – बनारसीदास चतुर्वेदी
• 'प्लेग की चुडैल' कहानी किसकी है? – भगवान दीन
• 'प्लॉट का मोरचा' रिपोर्ताज किसने लिखा है? – शमशेर बहादुर सिंह
• फंतासी का प्रयोग किस कवि ने सबसे अधिक किया है? – मुक्तिबोध
• फणीश्वरनाथ 'रेणु' के 'मैला आंचल' की क्या विशेषता है? – ठेठ देशीयता
• 'फाइल और प्रोफाइल' पत्र-संग्रह का संपादन किसने किया है? – पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र'
• 'फूलो का कुरता' कहानी का लेखक कौन है? – यशपाल
• 'फेंस के इधर-उधर' कहानी-संग्रह किसका है? – ज्ञानरंजन
• 'बंग महिला' का वास्तविक नाम क्या था? – राजेंद्रबाला घोष
• बंगाल के अकाल पर किसने मार्मिक और सशक्त रिपोर्ताज लिखे? – रांगेय राघव
• बंगाल के अकाल पर लिखे रांगेय राघव के अधिकतर रिपोर्ताज किस पत्र में प्रकाशित हुए? – विशाल भारत
• 'बंद गली का आखिरी मकान' कहानी किसकी है? – धर्मवीर भारती
• 'बकरी' नाटक किसके द्वारा लिखित है? – सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
• 'बड़ों के प्रेरणादायक कुछ पत्र' शीर्षक से पत्रों का संपादन किसने किया? – वियोगी हरि
• बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' ने किस पुस्तक के अनुवाद की आलोचना की है? – संयोगिता स्वयंवर
• 'बनारस अखबार' के संपादक कौन थे? – राजा शिवप्रसाद 'सितारेहिंद'
• 'बरवै रामायण' किसकी रचना है? – तुलसीदास
• 'बरवै रामायण' में कितने कांड हैं? – सात
• 'बलचनमा' उपन्यास में किस क्षेत्र का चित्रण है? – मिथिला
• 'बांधो न नाव इस ठांव' उपन्यास का लेखक कौन है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• 'बाणभट्ट की आत्मकथा' उपन्यास का लेखक कौन है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• बाबूराव विष्णु पराड़कर ने किस पत्र के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रवेश किया? – हिंदी बंगवासी
• बालकृष्ण भट्ट का निबंध संग्रह कौन सा है? – साहित्य सरोज
• बालकृष्ण भट्ट की रचना 'वेणुसंहार' किस विधा में है? – नाटक
• 'बालबोधिनी' कैसी पत्रिका थी? – महिला पत्रिका
• बालमुकुंद गुप्त किस युग के रचनाकार हैं? – द्विवेदी युग
• 'बाले तेरे बाल जाल में कैसे उलझा दूं लोचन, छोड़ अभी से इस जग को।' ये किसकी पंक्तियां हैं? – सुमित्रानंदन पंत
• 'बिखरे मोती' और 'उन्मादिनी' में किस कथा लेखिका की कहानियां संग्रहीत हैं? – सुभद्राकुमारी चौहान
• बिहारी के काव्य-सौंदर्य का सम्यक् विवेचन करनेवाली पहली आलोचनात्मक पुस्तक कौन सी है? – बिहारी की वाग्विभूति
• 'बिहारी सतसई' पर किस ग्रंथ का प्रभाव है? – गाथा सप्तशती
• 'बिहारी सतसई' में कितने दोहे हैं? – सात सौ तेरह
• 'बीच बहस में' तथा 'पोस्टकार्ड' कहानियों के लेखक कौन हैं? – निर्मल वर्मा
• 'बुंदेली' और 'कन्नौजी' बोली हिंदी के किस उपभाषा वर्ग की बोलियाँ हैं? – पश्चिमी हिंदी
• बुंदेली लोकशैली में गाई जानेवाले छंद में रची सुभद्राकुमारी चौहान की कौन सी कविता स्वाधीनता आंदोलन का नारा बनी? – झांसी की रानी
• 'बूंद और समुद्र' उपन्यास किसका है? – अमृतलाल नागर
• 'बेढब बनारसी' के नाम से विख्यात लेखक का वास्तविक नाम क्या है? – कृष्णदेव प्रसाद गौड़
• ब्रजभाषा और अवधी किस काल की काव्य भाषाएं थी? – मध्य काल
• ब्रजभाषा का विकास अपभ्रंश के किस रूप में हुआ? – शौरसेनी
• ब्रजभाषा, खड़ी बोली, हरियाणवी, बुंदेली और कन्नौजी बोलियां हिंदी की बोलियों के किस वर्ग की हैं? – पश्चिमी हिंदी
• 'भक्तन को कहा सीकरी सों काम' किस कवि की पंक्ति है? – कुंभनदास
• भक्ति का कौन सा रूप पहले दक्षिण के आलवार संतों की वाणी के माध्यम से प्रस्फुटित हुआ? – रामभक्ति
• भक्ति का प्रस्थान ग्रंथ कौन सा है? – भागवत
• भक्तिकाल के अंतर्गत किस काव्यधारा में विवाह पूर्व समाज-निरपेक्ष स्वच्छंद प्रेम का निरूपण किया गया है? – सूफी काव्य
• भक्तिकाल के अंतर्गत प्रेमपीर का प्रचारक कवि किसे माना गया? – जायसी
• भगवतीचरण वर्मा के उपन्यास 'चित्रलेखा' की मूल कथा किस पर आधारित है? – पाप-पुण्य
• भगवतीचरण वर्मा के उपन्यास 'भूले-बिसरे चित्र' के संदर्भ में कहा जानेवाला कौन सा तथ्य ठीक है? – वर्तमान जीवन का चित्रकूट
• भगवतीचरण वर्मा के किस उपन्यास ने उन्हें हिंदी उपन्यास साहित्य में ऊंचा दरजा दिलाया? – चित्रलेखा
• भरतमुनि के अनुसार रसों की संख्या कितनी है? – आठ
• भरथरी, जलंध्रीपाव कवि किस साहित्य से संबद्ध हैं? – नाथ साहित्य
• भवानी प्रसाद मिश्र की पुस्तक 'कुछ नीति, कुछ राजनीति' में किस प्रकार की रचनाएं हैं? – भाषणों का संग्रह
• भवानी प्रसाद मिश्र की रचनाएं अज्ञेय द्वारा संपादित किस 'सप्तक' में संकलित हैं? – दूसरा सप्तक
• 'भाग्यवती' उपन्यास किसकी कृति है? – श्रद्धाराम फिल्लौरी
• भारत के विभाजन की त्रासदी का वर्णन करनेवाला उपन्यास कौन सा है? – तमस
• भारतीय आर्य भाषा परिवार की भाषाओं का मूल स्रोत कौन सी भाषा है? – वैदिक संस्कृत
• भारतीय काव्यशास्त्र के अंतर्गत कितने प्रकार के काव्य-हेतु की चर्चा की गई है? – तीन
• भारतीय काव्यशास्त्र में ध्वनि सिद्धांत के अंतर्गत 'ध्वनि' शब्द का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है? – व्यंग्य
• भारतीय काव्यशास्त्र में प्रतिभा के कितने भेद माने गए हैं? – दो
• भारतीय काव्यशास्त्रीय परंपरा का सूत्रपात ईसा पूर्व द्वितीय शताब्दी में किस ग्रंथ से हुआ? – नाट्यशास्त्र
• भारतेंदु का कौन सा नाटक शेक्सपियर के 'मर्चेट ऑफ वेनिस' का अनुवाद है? – दुर्लभ बंधु
• हिंदी का प्रथम राष्ट्रवादी कवि कौन है? – श्रीधर पाठक
• भारतेंदु युग को पुनर्जागरणकाल की संज्ञा किसने दी? – डॉ. नगेंद्र
• भारतेंदु हरिश्चंद्र का जन्म कब हुआ था? – 1850 ई.
• भारतेंदु हरिश्चंद्र की जीवनी-साहित्य से संबंधित पुस्तक कौन सी है? – बूंदी का राजवंश
• भारतेंदु हरिश्चंद्र की यात्रावृत्त विषयक रचनाएं किस पत्रिका में प्रकाशित हुईं? – कविवचनसुधा
• भारतेंदु हरिश्चंद्र के नाटकों की सबसे महत्त्वपूर्ण विशेषता कौन सी है? – राष्ट्रीय-सांस्कृतिक जागरण
• भारतेंदुकृत सामयिक उपादानों पर आधारित नाटक कौन सा है? – भारत-दुर्दशा
• भाव-संधि, भाव-शबलता तथा भाव-शांति किस भाव की प्रमुख स्थितियां हैं? – संचारी भाव
• भाषा का मूल रूप कौन सा है? – मौखिक रूप
• भाषा के संदर्भ में महात्मा गांधी ने किसका समर्थन किया? – हिंदुस्तानी
• भाषा विज्ञान के किस खंड में 'पद' से वाक्य बनाने की प्रक्रिया का वर्णनात्मक, तुलनात्मक तथा ऐतिहासिक दृष्टि से अध्ययन होता है? – वाक्य विज्ञान
• भीष्म साहनी को उनकी किस कृति पर 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' प्रदान किया गया? – तमस
• 'भूले-बिसरे चित्र' किस विधा की रचना है? – उपन्यास
• 'भोजपुरी' मूलतः किस प्रदेश की बोली है? – बिहार
• 'मंगला प्रसाद पारितोषिक' किस संस्था द्वारा प्रदान किया जाता रहा है? – हिंदी साहित्य सम्मेलन, प्रयाग
• 'मंडियाली' का संबंध किससे है? – पहाड़ी
• मछुआरों के जीवन पर आधारित उपन्यास कौन सा है? – सागर, लहरें और मनुष्य
• मणि कौल की फिल्म 'सतह से उठता आदमी' किस कवि पर बनी थी? – मुक्तिबोध
• 'मतवाला' पत्र का प्रकाशन कहां से हुआ? – कलकत्ता
• मतिराम की प्रसिद्धि का आधार-स्तंभ कौन सा ग्रंथ है? – रसराज
• 'मधुकर' के 'रेखाचित्र विशेषांक' (1946) का संपादन किसने किया था? – बनारसीदास चतुर्वेदी
• 'मधुशाला' किस विधा की रचना है? – कविता
• मध्य काल में राजकाज की भाषा के रूप में किस भाषा को मान्यता मिली हुई थी? – फारसी
• 'मन की चंचलता' कहानी किस लेखक की है? – माधव प्रसाद मिश्र
• 'मनुष्यों की मुक्ति की तरह कविता की भी मुक्ति है।' यह कथन किसका है? – निराला
• मन्नू भंडारी की किस कहानी में नौकरी करती, परिवार के लिए मरती-खपती लड़की के टूट जाने का दर्द उकेरा गया है? – ए खाने आकाश नाई
• मन्मथनाथ गुप्त की संस्मरणात्मक कृति कौन सी है? – क्रांति युग के संस्मरण
• मराठी भाषा में वर्ष 1881 से प्रारंभ हुए 'केसरी' पत्र के संपादक कौन थे? – लोकमान्य तिलक
• मलिक मुहम्मद जायसी की रचना 'पद्मावत' किस भाषा में है? – अवधी
• महात्मा गांधी हिंदी साहित्य सम्मेलन के सभापति कब बने? – 1918 ई.
• महादेवी वर्मा का जन्म कहां हुआ था? – फर्रुखाबाद
• महादेवी वर्मा की 'यामा' में कितनी कृतियां सम्मिलित हैं? – चार
• महादेवी वर्मा को उनकी किस कृति पर 'भारतीय ज्ञानपीठ' पुरस्कार मिला? – यामा
• महादेवी वर्मा ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए किस संस्था की स्थापना प्रयाग में की? – साहित्यकार संसद्
• 'महाप्राण' की उपाधि किस कवि के नाम के साथ जोड़ी जाती है? – सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
• महाभारत काल की पृष्ठभूमि पर वर्तमान युग के परिवेश को चित्रित करनेवाली कृति कौन सी है? – अंधायुग
• 'महाभोज' किसकी रचना है? – मन्नू भंडारी
• महावीर प्रसाद द्विवेदी के किस निबंध में व्यंग्य शैली प्रभावी है? – म्युनिसिपैलिटी के कारनामे
• महावीर प्रसाद द्विवेदी द्वारा प्रयुक्त 'अनस्थिरता' तथा 'बेंकटेश्वर समाचार' के संपादक लज्जाराम मेहता द्वारा प्रयुक्त शब्द को लेकर किसने विवाद चलाया? – बालमुकुंद गुप्त