हिन्दी साहित्य से महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रृंखला भाग - दो
• 'जवाहर भाई : उनकी आत्मीयता और सहृदयता' पुस्तक किस लेखक ने लिखी? – रायकृष्ण दास
• 'जहाज का पंछी' उपन्यास किसने लिखा है? – इलाचंद्र जोशी
• 'जाके प्रिय न राम बैदेही' पंक्ति तुलसीदास की किस रचना से उद्धृत है? – विनयपत्रिका
• 'जानकीहरण' का रचयिता कौन है? – कुमारदास
• जासूसी उपन्यासों का प्रवर्तन किसने किया था? – गोपालराम गहमरी
• 'जिंदगी और जोंक' कहानी का लेखक कौन है? – अमरकांत
• 'जिंदगीनामा' और 'हम हशमत' उपन्यासों की रचना किसने की? – कृष्णा सोबती
• 'जिनके साथ जिया' किस लेखक की रचना है? – अमृतलाल नागर
• जिस नूतन काव्यधारा को मुकुटधर पांडेय ने 'छायावाद' कहा, आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने उसे क्या नाम दिया? – स्वच्छंदतावाद
• जीवनी पुस्तक 'आवारा मसीहा' के लेखक कौन हैं? – विष्णु प्रभाकर
• जीवनी साहित्य का प्रारंभ किस युग से हुआ? – भारतेंदुकाल
• 'जुलूस' उपन्यास के लेखक कौन हैं? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'जूही की कली' किसकी रचना है? – सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
• जैन साहित्य की रास-परंपरा के प्रथम ग्रंथ भरतेश्वर-बाहुबली रास' का रचनाकार कौन है? – शालिभद्र सूरि
• जैनेंद्र कुमार का 'परख' उपन्यास कब प्रकाशित हुआ? – 1929 ई.
• जैनेंद्र कुमार का प्रारंभिक नाम क्या था? – आनंदीलाल
• 'जैसे उड़ि जहाज को पंछी पुनि जहाज पै आवै'-यह किसकी पंक्ति है? – सूरदास
• 'जॉर्ज पंचम की नाक' कहानी का लेखक कौन है? – कमलेश्वर
• 'झूठा सच' उपन्यास का लेखक कौन है? – यशपाल
• 'ठुमरी' कहानी संग्रह के लेखक कौन हैं? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'ठेठ हिंदी का ठाठ' उपन्यास का लेखक कौन है? – अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध'
• 'डाची' कहानी का लेखक कौन है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• 'डिप्टी कलक्टरी' कहानी का लेखक कौन है? – अमरकांत
• डॉ. नगेंद्र ने हिंदी एकांकी का प्रारंभ किस एकांकी से माना है? – एक घूंट
• डॉ. रामकुमार वर्मा ने आदिकाल का नामकरण किस रूप में किया? – संधिकाल और चारणकाल
• डॉ. विद्यानिवास मिश्र को किस वर्ष उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 'भारत भारती सम्मान' से अलंकृत किया गया? – 1997 ई.
• 'डॉक्टर' नाटक किसका है? – विष्णु प्रभाकर
• 'ढाई घर' उपन्यास किस लेखक का है? – गिरिराज किशोर
• 'ढोला मारू-रा दूहा' के रचयिता कौन हैं? – कल्लोल
• 'तन के सौ सुख, सौ सुविधा में मेरा मन वनवास दिया सा-यह काव्य-पंक्ति किसकी है? – हरिवंशराय बच्चन
• तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाएं किस भाषा परिवार से संबद्ध हैं? – द्रविड़ परिवार
• 'ताई' कहानी का लेखक कौन है? – विश्वंभरनाथ शर्मा 'कौशिक'
• 'ताप के तापे हुए दिन' किसकी रचना है? – त्रिलोचन
• 'तारसप्तक' का प्रकाशन वर्ष क्या है? – 1943 ई.
• 'तारसप्तक' की श्रृंखला के किस कवि ने कविता के जरिए पुराने उपमानों के लिए यह घोषणा की-'ये उपमान अब मैले हो गए हैं।' – अज्ञेय
• तिलिस्मी उपन्यासों की परंपरा की शुरुआत किसने की? – देवकीनंदन खत्री
• 'तीन निगाहों की एक तसवीर' कहानी संग्रह किसका है? – मन्नू भंडारी
• 'तीस दिन : मालवीयजी के साथ' किसकी रचना है? – रामनरेश त्रिपाठी
• 'तीसरी कसम' फिल्म की कहानी किस लेखक ने लिखी थी? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'तुम वहन कर सको जन मन में मेरे विचार, वाणी मेरी चाहिए तुम्हें क्या अलंकार।' उपर्युक्त पंक्तियां किसकी हैं? – सुमित्रानंदन पंत
• तुलसीदास की भक्ति किस प्रकार की है? – दास्यभाव
• तुलसीदासकृत 'विनयपत्रिका' की रचना किस भाषा में की गई है? – ब्रजभाषा
• 'थियोसॉफिकल सोसाइटी' की स्थापना कब हुई? – 1875 ई.
• दंगों में मची मार-काट, आगजनी, लूटपाट के परिणामस्वरूप फैली दहशत और आतंक का चित्रण भीष्म साहनी की किस कहानी में हुआ है? – अमृतसर आ गया है
• 'द मॉडर्न वर्नेक्युलर लिटरेचर ऑफ हिंदुस्तान' का लेखक कौन है? – जॉर्ज ग्रियर्सन
• दक्षिण भारत की प्रमुख हिंदी संस्था कौन सी है? – दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा
• दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा का केंद्रीय कार्यालय कहां है? – चेन्नई
• दक्षिण भारत हिंदी प्रचार-सभा के संस्थापक कौन थे? – महात्मा गांधी
• 'दस द्वार से सोपान तक' किसकी आत्मकथात्मक कृति है? – हरिवंशराय बच्चन
• 'दसवीं से चौदहवीं शताब्दी का काल, जिसे हिंदी का आदिकाल कहते हैं, भाषा की दृष्टि से अपभ्रंश का ही बढ़ाव है।' यह कथन किस लेखक का है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• दामोदर शर्मा द्वारा लिखित 'उक्ति-व्यक्ति प्रकरण' किस प्रकार का ग्रंथ है? – व्याकरण ग्रंथ
• 'दिलो दानिश' उपन्यास किसने लिखा है? – कृष्णा सोबती
• दिल्ली में कौन सा विश्व हिंदी सम्मेलन हुआ था? – तृतीय
• 'दुःख सबको मॉजता है' किस कवि का कथन है? – अज्ञेय
• 'दुखवा मैं कासों कहूं मोरी सजनी' कहानी किसने लिखी? – चतुरसेन शास्त्री
• 'दुलहिन गावहु मंगलाचार' पद किसके द्वारा रचित है? – कबीरदास
• 'दुलाईवाली' कहानी किस लेखिका की लिखी हुई है? – बंग महिला
• 'दूसरा सप्तक' किस वर्ष प्रकाशित हुआ? – 1951 ई.
• 'दूसरी परंपरा की खोज' पुस्तक का लेखक कौन है? – नामवर सिंह
• 'देखन में छोटे लगैं, घाव करें गंभीर' इस उक्ति को किस कवि की रचनाओं ने चरितार्थ किया? – बिहारी
• देवकीनंदन खत्री का उपन्यास 'चंद्रकांता' किस श्रेणी का है? – तिलिस्मी
• देवकीनंदन खत्री का 'चंद्रकांता संतति' उपन्यास कितने भागों में प्रकाशित हुआ? – चौबीस
• देवनागरी लिपि में हिंदी के अतिरिक्त और कौन सी भाषा लिखी जाती है? – मराठी
• देवराज ने अपने किस उपन्यास में दार्शनिक आधार पर धर्म और नैतिकता की बात उठाई है? – अजय की डायरी
• देश के बंटवारे की त्रासदी पर आधारित कहानी कौन सी है? – सिक्का बदल गया
• 'देहाती दुनिया' कैसा उपन्यास है? – आंचलिक
• 'दो बांके' कहानी किसकी है? – भगवतीचरण वर्मा
• दो भागों में प्रकाशित 'चिट्ठी-पत्री' में किस रचनाकार के पत्र संगृहीत है? – प्रेमचंद
• 'धरती अब भी घूम रही है' कहानी का लेखक कौन है? – विष्णु प्रभाकर
• धर्मवीर भारती का उपन्यास 'सूरज का सातवां घोड़ा' किस श्रेणी में रखा जाता है? – प्रयोगशील
• धर्मवीर भारती का 'गुनाहों का देवता' किस कारण लोकप्रिय हुआ? – भावुकता तथा रूमानियत
• धर्मवीर भारती को किस कृति पर 'व्यास सम्मान' दिया गया? – सपना अभी भी
• धूमिल का वास्तविक नाम क्या था? – सुदामा पांडेय
• 'धोखा', 'बात' और 'भौं' निबंधों की रचना किसने की है? – प्रतापनारायण मिश्र
• 'ध्वन्यालोक' की रचना किसने की है? – आनंदवर्धन
• 'नई कविता और अस्तित्ववाद' पुस्तक के लेखक कौन हैं? – रामविलास शर्मा
• 'नई कविता के प्रतिमान' पुस्तक का लेखक कौन है? – लक्ष्मीकांत वर्मा
• 'नई कविता' नामकरण का श्रेय किसे दिया जाता है? – अज्ञेय
• 'नई कविता' पत्रिका कहां से प्रकाशित हुई थी? – इलाहाबाद
• 'नई कविता' पत्रिका का प्रकाशन किस वर्ष शुरू हुआ? – 1954 ई.
• 'नई कहानी' आंदोलन के दौर में उपेंद्रनाथ 'अश्क' द्वारा संपादित किस संकलन में दस नए कथाकारों की चुनी हुई कहानियां संकलित हैं? – संकेत
• 'नई कहानी की भूमिका' पुस्तक का लेखक कौन है? –देवीशंकर अवस्थी
• 'नई कहानी' की शुरुआत लगभग कब से मानी जाती है? – 1950 ई.
• 'नई कहानी' के बाद के समग्र आंदोलनों को कौन सा एक नाम दिया जा सकता है? – समकालीन कहानी
• नट जनजाति का चित्रण करनेवाला उपन्यास कौन सा है? – कब तक पुकारूं
• 'नमक का दारोगा' कहानी का लेखक कौन है? – प्रेमचंद
• नरेश मेहता को उनकी किस कृति पर 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' मिला? – संपूर्ण साहित्य
• 'नल-दमयंती स्वयंवर' नाटक किसकी रचना है? – बालकृष्ण भट्ट
• नलिनविलोचन शर्मा तथा केसरी कुमार किस वाद से संबद्ध हैं? – नकेनवाद
• 'नाखून क्यों बढ़ते हैं' निबंध किसकी रचना है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• नागरी प्रचारिणी सभा की स्थापना कब हुई थी? – 1893 ई.
• नागार्जुन के उपन्यासों में किस जिले का राजनीतिक-सांस्कृतिक चित्रण उपलब्ध है? – दरभंगा-पूर्णिया
• नाटकों में परदे के पीछे से दी जानेवाली सूचना को क्या कहा जाता है। – चूलिका
• नाट्यशास्त्र में 'धीर-ललित', 'धीरोदात्त', 'धीर-प्रशांत' आदि किसके प्रकार माने गए हैं? – नायक
• नाथ संप्रदाय के प्रवर्तक कौन थे? – गोरखनाथ
• नाभादास-रचित किस ग्रंथ में कबीर के संबंध में उल्लेख मिलता है? – भक्तमाल
• नामदेव का संबंध किस प्रवृत्ति से है? – निर्गुणवाद
• 'निबंध' का जनक किसे माना जाता है? – माइकेल डि मांतेन
• 'तंत्रीनाद कवित्त रस, सरस राग रति रंग। अनबूड़े बूड़े तिरे, जे बूड़े सब अंग।' यह पंक्तियां किस रचनाकार की हैं? – बिहारी
• निराला की पहली काव्य-रचना कौन सी है? – जूही की कली
• 'निराला की साहित्य-साधना' पर रामविलास शर्मा को कौन सा पुरस्कार मिला है? – साहित्य अकादमी सम्मान
• 'निराला की साहित्य-साधना' पुस्तक का लेखक कौन है? – रामविलास शर्मा
• निराला के पत्रों का संपादन किसने किया है? – जानकीवल्लभ शास्त्री
• निराला द्वारा रचित प्रसिद्ध शोकगीत कौन सा है? – सरोज स्मृति
• निराला द्वारा संपादित पत्रिका कौन सी थी? – समन्वय
• 'निराला से बढ़कर स्वच्छंदतावादी कवि हिंदी में कोई नहीं है।' यह कथन किसका है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• 'निस्सहाय हिंदू' उपन्यास का लेखक कौन है? – राधाकृष्ण दास
• 'नीला चांद' उपन्यास के लेखक कौन हैं? – शिवप्रसाद सिंह
यूपी टीजीटी पीजीटी हिन्दी साहित्य
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें