हिन्दी साहित्य महत्वपूर्ण प्रश्न
• 'सुजान विनोद' किसकी रचना है? – देव
• 'सुजानचरित' किसकी रचना है? – सूदन
• 'सुधा' में इलाचंद्र जोशी का संस्मरण किस शीर्षक से प्रकाशित हुआ? – मेरे प्राथमिक जीवन की स्मृतियां
• सुभाषचंद्र बोस की आत्मकथा का शीर्षक क्या है? – तरुण के स्वप्न
• सुभाषचंद्र बोस द्वारा लिखे गए पत्रों का संग्रह किस नाम से प्रकाशित हुआ है? – पत्रावली
• 'सुमित्रानंदन पंत : काव्य-कला और जीवन-दर्शन' पुस्तक किसने लिखी है? – शचीरानी गुर्दू
• 'सुमित्रानंदन पंत : जीवनी और साहित्य' पुस्तक का लेखक कौन है? – शांति जोशी
• सुमित्रानंदन पंत को 'चिदंबरा' पर कौन सा पुरस्कार प्रदान किया गया? – ज्ञानपीठ पुरस्कार
• सुमित्रानंदन पंत ने अपनी किस कृति की भूमिका में भाषा, अलंकार, छंद, शब्द और भाव के सामरस्य पर विचार व्यक्त किए। – पल्लव
• सुमित्रानंदन पंत ने अपने जीवन के पक्षों को किस पुस्तक में उकेरा है? – साठ वर्ष : एक रेखांकन
• सूरदास का लीला-वर्णन किससे प्रभावित है? – भागवतपुराण
• सूरदास की भक्ति-पद्धति का मेरुदंड कौन सी भक्ति है? – पुष्टिमार्गीय भक्ति
• सूरदास के संबंध में जानकारी का आधार ग्रंथ मुख्यतः कौन सा है? – चौरासी वैष्णवन की वार्ता
• 'सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक' नाटक किसका लिखा है? – सुरेंद्र वर्मा
• सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की बहुचर्चित व्यंग्य-प्रधान कविता कौन सी है? – कुकुरमुत्ता
• सेठ गोविंद दास की जीवनी किस पुस्तक में निहित है? – आत्मनिरीक्षण
• सैद्धांतिक आलोचना के क्षेत्र में सबसे महत्त्वपूर्ण योगदान किसका रहा है? – रामचंद्र शुक्ल
• सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी के युग को 'हिंदी काव्य का स्वर्ण युग' मानना किस इतिहास लेखक की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि मानी गई? – जॉर्ज ग्रियर्सन
• 'सौ अजान एक सुजान' किसका उपन्यास है? – बालकृष्ण भट्ट
• 'स्थूल के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह' किस युग को माना गया? – छायावाद
• 'स्नेह या स्वर्ग' नाटक किसकी रचना है? – सेठ गोविंद दास
• स्वच्छंद प्रेम का निबंध गायक कौन है? – आलम
• 'स्वच्छंदतावाद' में किस विशेषता की प्रमुखता है? – वैयक्तिकता
• 'हंस' का प्रेमचंद स्मृति अंक (1937) किसने संपादित किया था? – बाबूराव विष्णु पराड़कर
• 'हंसा जाई अकेला' कहानी-संग्रह किस लेखक का है? – मार्कडेय
• 'हम कौन थे, क्या हो गए हैं और क्या होंगे अभी।' यह पंक्ति किसकी है? – मैथिलीशरण गुप्त
• 'हम दीवानों की क्या हस्ती है, आज यहां कल वहां चलें।' ये किसकी पंक्तियां हैं? –बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
• हरिऔधजी का संस्मरण किस रचनाकार ने लिखा? – बालमुकुंद गुप्त
• हरिवंशराय बच्चन ने अपनी किस संस्मरणात्मक कृति में हिंदी साहित्य की सीमा और शक्ति का अंकन किया है? – नए-पुराने झरोखे
• 'हल्दीघाटी' किसकी रचना है? – श्यामनारायण पांडेय
• 'हाथी की फांसी' कहानी किसने लिखी? – गणेश शंकर विद्यार्थी
• 'हार की जीत' कहानी किसकी है? – सुदर्शन
• 'हालावाद' का प्रवर्तक कौन है? – हरिवंशराय बच्चन
• हिंदी अकादमी (दिल्ली) से प्रकाशित होनेवाली त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका कौन सी है? – इंद्रप्रस्थ भारती
• 'हिंदी उपन्यास : एक अंतर्यात्रा' किसकी पुस्तक है? – रामदरश मिश्र
• हिंदी उपन्यासों में मध्य वर्ग का प्रसिद्ध चितेरा कौन है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• 'हिंदी कहानी : एक अंतरंग परिचय' पुस्तक का लेखक कौन है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• 'हिंदी कहानी : पहचान और परख' पुस्तक का लेखक कौन है? – इंद्रनाथ मदान
• 'हिंदी कहानी : संदर्भ और प्रकृति' पुस्तक का लेखक कौन है? – देवीशंकर अवस्थी
• हिंदी कहानी का प्रारंभिक रूप किसमें मिलता है? – चौरासी वैष्णवन की वार्ता
• हिंदी कहानी में यथार्थवादी परंपरा की नींव किसने डाली? – प्रेमचंद
• हिंदी का पहला उपन्यास कौन सा है? – परीक्षा गुरु
• हिंदी का पहला दुःखांत नाटक कौन सा है? – रणधीर प्रेममोहिनी
• हिंदी का पहला पत्र कौन सा है? – उदंत मार्तंड
• हिंदी का पहला रिपोर्ताज किस पत्रिका में प्रकाशित हुआ? – रूपाभ
• हिंदी का पहला रिपोर्ताज कौन सा है? – लक्ष्मीपुरा
• 'हिंदी का वॉल्टर स्कॉट' किस साहित्यकार को कहा जाता है? – वृंदावनलाल वर्मा
• हिंदी की प्रथम रचना 'श्रावकाचार' किसकी रचना है? – देवसेन
• हिंदी की बोलियों को कितने वर्गों में रखा जाता है? – पांच
• हिंदी के किस कथाकार को साहित्य अकादमी पुरस्कार' पहले मिला? – भगवतीचरण वर्मा
• हिंदी के किस कवि को 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' सबसे पहले मिला? – सुमित्रानंदन पंत
• हिंदी को भारतीय संविधान में संघ की राजभाषा के रूप में कब मान्यता मिली? – 14 सितंबर, 1949
• हिंदी खड़ी बोली गद्य के विकास में किस साहित्यकार ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई? – सदल मिश्र
• हिंदी गद्य में साक्षात्कार विधा का प्रवर्तन किसने किया? – बनारसीदास चतुर्वेदी
• हिंदी नाटकों को किस रचनाकार ने पहली बार साहित्यिक भूमिका प्रदान की? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• 'हिंदी प्रदीप' पत्र का संपादक कौन था? – बालकृष्ण भट्ट
• हिंदी भाषा का पहला एकांकी कौन सा है? – बादल की मृत्यु
• हिंदी में किस भाषा के अर्थ में पहले 'साधु भाषा', 'टकसाली भाषा' तथा 'परिनिष्ठित भाषा' का प्रयोग होता था? – मानक भाषा
• हिंदी में प्रथम डी.लिट. होने का गौरव किस रचनाकार को मिला? – पीतांबरदत्त बड़थ्वाल
• हिंदी में रिपोर्ताज लेखन की परंपरा किसने शुरू की? – शिवदान सिंह चौहान
• 'हिंदी साहित्य का आधुनिक इतिहास' ग्रंथ का लेखक कौन है? – अज्ञेय
• 'हिंदी साहित्य का कथा-सम्राट' किसे कहा गया है? – प्रेमचंद
• हिंदी साहित्य का कौन सा काल मुख्यतः राजनीति, संघर्ष और युद्धों का काल रहा? – आदिकाल
• 'हिंदी साहित्य की भूमिका' ग्रंथ का लेखक कौन है? – आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
• हिंदी साहित्य के अंतर्गत किस काल को 'हिंदी साहित्य का स्वर्ण युग' कहा गया है? – भक्तिकाल
• हिंदी साहित्य के इतिहास का प्रथम लेखक कौन है? – गासा द तांसी
• हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन से पूर्व किस प्रसिद्ध ग्रंथ में हिंदी के विभिन्न कवियों के जीवन वृत्त एवं कृतित्व का परिचय मिलता है? – चौरासी वैष्णवन की वार्ता
• हिंदी साहित्य के इतिहास-लेखन की परंपरा में मिश्र बंधुओं ने किस ग्रंथ द्वारा अपना महत्त्वपूर्ण योगदान किया? – मिश्र बंधु विनोद
• हिंदी साहित्य के लिए प्रथम भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' किसे मिला? – सुमित्रानंदन पंत
• 'हिंदी साहित्य' नामक इतिहास ग्रंथ का संपादन किसने किया? – डॉ. धीरेंद्र वर्मा
• हिंदी साहित्य परिषद् के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? – पुरुषोत्तम दास टंडन
• हिंदी साहित्य में आधुनिक हिंदी साहित्य के सूत्रधार कौन हैं? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• हिंदी साहित्य में किस कवि को 'कवियों का कवि' कहा गया? – शमशेर बहादुर सिंह
• हिंदी साहित्य में किस रचनाकार को 'बीसवीं सदी में वैदिक युग का मॉडल' कहा गया है? – सियारामशरण गुप्त
• हिंदी साहित्य में कौन सा रचनाकार 'द्वितीय भारतेंदु' के नाम से विख्यात है? – प्रतापनारायण मिश्र
• हिंदी साहित्य में 'दद्दा' के नाम से विख्यात कवि कौन हैं? – मैथिलीशरण गुप्त
• हिंदी साहित्य में प्रकाशित प्रथम पत्र-संग्रह में किससे संबंधित पत्र प्रकाशित हुए? – स्वामी दयानंद सरस्वती
• हिंदी साहित्य में विद्यापति की पदावली' किस काल की रचना है? – आदिकाल
• हिंदी साहित्य सर्जन में किस साहित्यकार को 'भैया साहब' कहा जाता है? – श्रीनारायण चतुर्वेदी
• हिंदी साहित्येतिहास की परंपरा में सर्वोच्च स्थान किस लेखक को मिला? – रामचंद्र शुक्ल
• 'हिंदी-हिंदुस्तानी' के भाषा संबंधी विवाद में किसके नेतृत्व में हिंदी की विजय हुई? – राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन
• 'हिमतरंगिनी' किसकी रचना है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• 'हिमालयनो प्रवास' किसकी रचना है? – काका कालेलकर
• 'हृदय की परख' और 'हृदय की प्यास' उपन्यासों की रचना किसने की? – चतुरसेन शास्त्री
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें