शनिवार, 17 जून 2023

हिंदी साहित्य महत्वपूर्ण प्रश्न -7

हिंदी साहित्य महत्वपूर्ण प्रश्न 

 वर्ष 1955 में राष्ट्रपति ने जिस राजभाषा आयोग की नियुक्ति की, उसमें कितने सदस्य थे? – इक्कीस
• वर्ष 1965 में किस कवि के संपादन में प्रकाशित 'प्रारंभ' कविता संकलन से अकविता का दौर शुरू हुआ? – जगदीश चतुर्वेदी
• वर्ष 1969 में श्रीलाल शुक्ल को किस कृति पर 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' प्रदान किया गया? – राग दरबारी
• वर्ष 1992 का 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' किस भाषा के लेखक को मिला? – हिंदी
• वर्ष 1993 में 'व्यास सम्मान' किस लेखक को मिला? – गिरिजा कुमार माथुर
• वर्ष 1994 का 'मूर्तिदेवी पुरस्कार' किस भाषा के लेखक को प्रदान किया गया? – मराठी
• वर्ष 1995 का भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' किस भाषा के साहित्यकार को प्रदान किया गया? – मलयालम
• वर्ष 1997 का 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' हिंदी में किस कवि को मिला? – लीलाधर जगूड़ी
• वर्ष 1997 में निराला की जन्मशती कहां मनाई गई? – गढ़ाकोला
• 'वाक्यं रसात्मकं काव्यम्' किसकी उक्ति है? – विश्वनाथ
• 'वापसी' कहानी किसके द्वारा लिखी गई? – उषा प्रियंवदा
• विद्यापति का जन्म कहां हुआ था? – बिहार
• 'विपथगा' कहानी किस लेखक की है? – अज्ञेय
• 'विभावानुभावसंचारी संयोगाद्रसनिपत्तिः' रस स्वरूप निर्धारण का यह सूत्र किस आचार्य का है? – भरत
• वियोगी हरि का पूरा नाम क्या था? – हरिहर प्रसाद द्विवेदी
• वियोगी हरि की आत्मकथात्मक पुस्तक का नाम क्या है? – मेरा जीवन-प्रवाह
• 'विराटा की पद्मिनी' उपन्यास का लेखक कौन है? – वृंदावनलाल वर्मा
• 'विलायत-यात्रा' किसकी रचना है? – प्रतापनारायण मिश्र
• विष्णु प्रभाकर का यात्रावृत्त किस शीर्षक से प्रकाशित हुआ? – हंसते निर्झर दहकती भट्ठी
• विष्णु प्रभाकर को किस कृति पर 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' मिला? – अर्द्धनारीश्वर
• विसू, बिंदा, रुक्मा और सक्सेना मन्नू भंडारी की किस कृति के पात्र है? – महाभोज
• वृंदावनलाल वर्मा के इन उपन्यासों में कौन सा उपन्यास ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर लिखा गया है? – गढ़कुंडार
• 'वैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है'-यह कथन किस निबंधकार के निबंध से उद्धृत है? – रामचंद्र शुक्ल
• 'वैशाली की नगरवधू' उपन्यास का लेखक कौन है? – चतुरसेन शास्त्री
• व्यक्ति-व्यंजक निबंधकार के रूप में किसे प्रसिद्धि मिली है? – विद्यानिवास मिश्र
• शंकराचार्य ने सामाजिक एकीकरण के लिए किस दार्शनिक आध्यात्मिक ऐक्य का निरूपण किया? – अद्वैत वेदांत
• शकुंतला माथुर किस सप्तक में सम्मिलित थीं? – दूसरा सप्तक
• 'शतरंज के खिलाड़ी' कहानी का लेखक कौन है? – प्रेमचंद
• शब्द शक्ति के मुख्यतः कितने भेद स्वीकृत किए गए हैं? – तीन
• 'शब्दार्थो सहितौ काव्यम्' किसकी उक्ति है? – भामह
• 'शहर में घूमता आईना' उपन्यास किस लेखक का है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• शिवमंगल सिंह 'सुमन' किस युग के कवि हैं? – प्रगतिवाद
• शिवसिंह सेंगर ने किस कवि को हिंदी का प्रथम कवि माना है? – पुष्य (पुंड)
• 'शिवाबावनी' के रचयिता कौन हैं? – भूषण
• 'शुद्ध कविता की खोज' किस प्रकार की पुस्तक है? – आलोचनात्मक
• शुरू में किस उपन्यास का पठन-सुख लेने के लिए लोगों ने हिंदी पढ़नी सीखी? – चंद्रकांता संतति
• 'श्यामा स्वप्न' उपन्यास के लेखक कौन हैं? – जगमोहन सिंह
• श्री मावलंकर ने सेठ गोविंद दास की किस रचना को 'विश्व-इतिहास' का एक ठोस भाग माना है? – पृथ्वी-परिक्रमा
• श्रीलाल शुक्ल का 'राग दरबारी' किस शैली में लिखा गया उपन्यास है? – रिपोर्ताज
• श्रीलाल शुक्ल को उनकी किस कृति पर 'व्यास सम्मान' प्रदान किया गया? – विश्रामपुर का संत
• संत साहित्य में सबसे अधिक पंडित कवि कौन हैं? – दादू दयाल
• 'संपूर्ण गांधी वाङ्मय' का संपादन किसने किया? – भवानी प्रसाद मिश्र
• संपूर्णानंदजी के संस्मरण उनकी किस पुस्तक में संकलित हैं? – कुछ स्मृतियां और स्फुट विचार
• संविधान के अनुच्छेद 343(2) के अनुसार संघ सरकार के कार्यों में अंग्रेजी का प्रयोग जारी रखने की व्यवस्था कब तक के लिए की गई है? – 25 जनवरी, 1964
• संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी है? – अनुच्छेद 343
• 'संसद से सड़क तक' कविता-संग्रह किस कवि का है? – धूमिल
• 'संस्कृति के चार अध्याय' पुस्तक का लेखक कौन है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• संस्मरणात्मक पुस्तक 'समय के पांव' किसकी रचना है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• 'सखा श्रीकृष्ण के गुलाम राधारानी के किस रचनाकार की पंक्ति है? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• 'सत्ती मैया का चौरा' किस दृष्टिकोण से लिखा गया उपन्यास है? – मार्क्सवादी
• 'सदाचार का तावीज' किस साहित्यकार की रचना है? – हरिशंकर परसाई
• 'सफरी झोले में किसकी रचना है? – अजित कुमार
• 'समकालीन कहानी : दशा और दृष्टि' पुस्तक का लेखक कौन है? – धनंजय
• 'समरस थे जड़ या चेतन, सुंदर साकार बना था। चेतनता एक बिलसती आनंद अखंड घना था।' ये पंक्तियां जयशंकर प्रसाद की किस काव्य कृति की हैं? – कामायनी
• समरसतामूलक आनंदवाद की पृष्ठभूमि में लिखी गई जयशंकर प्रसाद की कृति कौन सी है? – कामायनी
• 'सरस्वती' पत्रिका के संस्थापक कौन थे? – चिंतामणि घोष
• 'सरहपाद' को हिंदी का प्रथम कवि किसने माना? – राहुल सांकृत्यायन
• 'सहज कहानी अभियान' किसने छेड़ा? – अमृत राय
• 'सहि नचावत राम गुसाईं' उपन्यास का लेखक कौन है? – भगवतीचरण वर्मा
• सांख्यदर्शन के आधार पर रस निष्पत्ति की व्याख्या किस आचार्य ने की है? – भट्ट नायक
• 'सांध्य काकली' का रचयिता कौन है? – निराला
• साक्षात्कार विधा की प्रथम स्वतंत्र पुस्तक कौन सी है? – कवि-दर्शन
• 'साधारणीकरण' के सिद्धांत का प्रवर्तन और उद्बोधन किस आचार्य ने किया? – भट्टनायक
• 'साप्ताहिक हिंदुस्तान' के चर्चित स्तंभ 'नेताजी कहिन' का लेखक कौन था? – मनोहर श्याम जोशी
• 'सारिका' में समांतर कहानी विशेषांक की कितनी श्रृंखलाएं प्रकाशित हुई? – दस
• साहित्य अकादमी (दिल्ली) से प्रकाशित होनेवाली पत्रिका कौन सी है? – समकालीन साहित्य
• 'साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है।' यह कथन किस निबंधकार का है? – बालकृष्ण भट्ट
• 'साहित्य देवता' पुस्तक के अंतर्गत किस रचनाकार के निबंध संकलित है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• 'सिंहावलोकन' में किस रचनाकार ने अपने जीवन को उद्घाटित किया है? – यशपाल
• सिद्ध साहित्य के अंतर्गत सिद्दों की संख्या कितनी मानी गई है? – चौरासी
• सियारामशरण गुप्त किस विख्यात कवि के अनुज थे? – मैथिलीशरण गुप्त
• 'सुकुल की बीवी' तथा 'चतुरी चमार' कहानी-संग्रह किसके हैं? – निराला


यूपी टीजीटी पीजीटी हिन्दी साहित्य

कोई टिप्पणी नहीं: