हिन्दी साहित्य महत्वपूर्ण प्रश्न भाग -2

             महत्वपूर्ण प्रश्नों की श्रृंखला
                           (  एक )


साहित्य अकादमी का पहला अध्यक्ष कौन था? – जवाहरलाल नेहरू
• अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन की स्थापना कहां हुई? – प्रयाग
• साहित्य अकादमी की स्थापना कब की गई? – 1953 ई.
• अपभ्रंश के प्रथम महाकवि कौन थे? – स्वयंभू
• आधुनिक हिंदी एकांकी नाटकों का जनक किसे कहा जाता है? – रामकुमार वर्मा
• बंगला का विकास किस भाषा से हुआ? – मागधी
• नागार्जुन का वास्तविक नाम क्या है? – वैद्यनाथ मिश्र
• 'पृथ्वीराजरासो' का रचयिता किसे माना जाता है? – चंदबरदाई
• 1909 ई. में वृंदावनलाल वर्मा ने कौन सी कहानी लिखकर ऐतिहासिक कहानियों की परंपरा को जन्म दिया? – राखीबंद भाई
• सुरेंद्र वर्मा को 'मुझे चांद चाहिए' उपन्यास पर कौन सा सम्मान मिला है? – साहित्य अकादमी
• 'अँगरेज राज सुख साज सजै सब भारी। पै धन विदेस चलि जात यहै अति ख्वारी॥' ये पंक्तियां किस कवि की हैं? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• अंग्रेजी में लिखित पत्र-संग्रह 'पिता के पत्र पुत्री के नाम' में किसके पत्र संकलित हैं? – जवाहरलाल नेहरू
• अंग्रेजी राज के गुप्तचर विभाग में मैथिलीशरण गुप्त की किस कृति का अर्थ 'जनाना हिंदुस्तान' समझा गया? – भारत-भारती
• हिंदी साहित्य में 'कलम का सिपाही' किसे कहा गया? – प्रेमचंद
• 'अंजली' और 'श्रीपत' किस नाटक के पात्र हैं? – अंजो दीदी
• 'अंडे के छिलके' एकांकी किसका लिखा है? – मोहन राकेश
• 'अंधेर नगरी' किस प्रकार की कृति है? – प्रहसन
• अंबिका प्रसाद वाजपेयी द्वारा प्रकाशित-संपादित 'नृसिंह' किस प्रकार की पत्रिका थी? – राजनीतिक पत्रिका
• अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन की स्थापना कब की गई? – 1910 ई.
• भगवतीचरण वर्मा का प्रथम उपन्यास कौन सा है? – चित्रलेखा
• अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन के प्रथम सभापति कौन थे? – मदनमोहन मालवीय
• 'अच्छी हिंदी बस एक व्यक्ति लिखता था-बालमुकुंद गुप्त' यह कथन किसका है? – महावीर प्रसाद द्विवेदी
• 'अज्ञेय और आधुनिक रचना की समस्या' किसकी पुस्तक है? – रामस्वरूप चतुर्वेदी
• अज्ञेय का पूरा नाम क्या था? – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन
• अज्ञेय के उपन्यास 'शेखर : एक जीवनी' का मूल मंतव्य क्या है? – स्वतंत्रता की खोज
• अज्ञेय के किस उपन्यास की प्रशंसा प्रकाशमान पुच्छल तारा' कहकर की गई? – शेखर : एक जीवनी
• अज्ञेय को किस कृति पर 'भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार' मिला? – कितनी नावों में कितनी बार
• अज्ञेय द्वारा संपादित 'तारसप्तक' श्रृंखला में कितने सप्तक प्रकाशित हुए? – चार
• 'अति सूधो सनेह को मारग है' किसकी उक्ति है? – घनानंद
• 'अधखिला फूल' किस प्रकार का उपन्यास है? – सामाजिक
• अधिकतर भारतीय भाषाओं की लिपियों का विकास किस प्राचीन लिपि से हुआ? – ब्राह्मी लिपि
• 'अनामदास का पोथा' उपन्यास किसका है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• अनुसंधानपरक आलोचना का विकास किस पत्रिका के प्रकाशन से हुआ? – नागरी प्रचारिणी पत्रिका
• 'अपना-अपना भाग्य' कहानी का लेखक कौन है? – जैनेंद्र कुमार
• अपभ्रंश को 'पुरानी हिंदी' कहने वाले प्रथम लेखक कौन थे? – चंद्रधर शर्मा गुलेरी'
• 'अपोलो का रथ' किसकी रचना है? – श्रीकांत वर्मा
• 'अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध और आंखों में पानी।' ये पंक्तियाँ किसकी हैं? – मैथिलीशरण गुप्त
• 'अभिधा उत्तम काव्य है मध्य लक्षणा लीन। अधम व्यंजना रस विरस उलटी कहत नवीन।' यह स्थापना किसकी है? – देव
• 'अभ्युदय' के संपादक कौन थे? – मदनमोहन मालवीय
• 'अमिय हलाहल मद भरे स्वेत स्याम रतनार। जियत मरत झुकि-झुकि परत जेहि चितवत इक बार।' उपर्युक्त दोहा किस कवि का है? – रसलीन
• अमीर खुसरो किस तरह की रचनाओं के लिए प्रसिद्ध रहे हैं? – पहेलियां-मुकरियां
अयोध्यासिंह उपाध्याय 'हरिऔध' किस युग के कवि हैं? – द्विवेदी युग
• 'अरे यायावर! रहेगा याद' किसकी रचना है? – अज्ञेय
• 'अर्द्धनारीश्वर' उपन्यास किसने लिखा है? – विष्णु प्रभाकर
• 'अर्धकथानक' किसकी रचना है? – बनारसीदास जैन
• अलंकार संप्रदाय के प्रवर्तक कौन हैं? – भामह
• 'अलग-अलग वैतरणी' उपन्यास किसने लिखा है? – शिवप्रसाद सिंह
• अवधी बोली का केंद्र स्थान क्या है? – अयोध्या
• 'अशोक के फूल' निबंध-संग्रह किसका है? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
• अशोक वाजपेयी ने किस पत्रिका का संपादन किया है? – पूर्वग्रह
• अश्लील साहित्य के विरुद्ध 'घासलेटी साहित्य' विरोधी आंदोलन किसने चलाया? – बनारसीदास चतुर्वेदी
• 'अष्टछाप' की स्थापना कब हुई? – 1565 ई.
• 'अष्टछाप' के दार्शनिक गुरु कौन हैं? – वल्लभाचार्य
• 'अस्तित्ववाद' के कला संबंधी रूप के पोषक कौन हैं? – सार्त्र
• आंचलिकता को कथा-साहित्य की एक विशेष प्रवृत्ति के रूप में प्रतिष्ठापित करने का श्रेय किसे दिया जाता है? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'आंसू की बालिका' किस कवि की रचना है? – सुमित्रानंदन पंत
• 'आगे के कवि रीझिहैं तो कविताई न तौ राधिका कंहाई सुमिरन को बहानो है।' ये पंक्तियां किस कवि की हैं? – भिखारीदास
• आचार्य आनंदवर्धन ने किसे 'काव्यात्मा' स्वीकार किया है? – ध्वनि
• आचार्य क्षेमेंद्र ने किस सिद्धांत का प्रवर्तन किया है? – औचित्य
• आचार्य भामह ने 'कथा' का सूक्ष्म विवेचन करके कहानी के लिए क्या नाम दिया? – आख्यायिका
• आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी ने किस पत्रिका के माध्यम से हिंदी गद्य को परिष्कृत और परिमार्जित किया? – सरस्वती
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल का इतिहास ग्रंथ 'हिंदी साहित्य का इतिहास' स्वतंत्र पुस्तक से पूर्व किस रूप में प्रकाशित हुआ था? – हिंदी शब्द सागर की भूमिका
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल का निबंध-संकलन 'चिंतामणि' नाम से कितने भागों में प्रकाशित हुआ? – तीन
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल की कहानी 'ग्यारह वर्ष का समय' पहले किस पत्रिका में प्रकाशित हुई थी? – सरस्वती
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल की पहली सैद्धांतिक आलोचनात्मक पुस्तक कौन सी है? – काव्य में रहस्यवाद
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार भक्तिकाल का सीमांकन कहां से कहां तक है? – 1318-1643 ई.
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार रीतिकाल का सीमांकन क्या है? – 1643-1843 ई.
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल के अनुसार हिंदी का प्रथम महाकाव्य कौन सा है? – पृथ्वीराजरासो
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने अंग्रेजी ढंग का पहला मौलिक उपन्यास किसे माना है? – परीक्षा गुरु
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिंदी साहित्य के प्रारंभिक काल को किस नाम से अभिहित किया? – वीरगाथाकाल
• आचार्य रुद्रट ने किस रीति का आविष्कार किया? – लाटी
• आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी ने 'गाथा' को किस भाषा का मुख्य छंद माना है? – प्राकृत
पंक्तियों से जयशंकर प्रसाद की किस कृति का आरंभ हुआ है? – आंसू
• 'उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण' किसकी रचना है? – दामोदर शर्मा
• 'उड़ते चलो, उड़ते चलो' किसकी रचना है? – रामवृक्ष बेनीपुरी
• उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का वर्ष 1998 का 'लोहिया साहित्य सम्मान' किस साहित्यकार को प्रदान किया गया? – विष्णुकांत शास्त्री
• उत्तर भारत की खड़ी बोली हिंदी दक्षिण में किस रूप में विकसित हुई? – दक्कनी हिंदी
• 'उदंत मार्तंड' किस प्रकार का पत्र था? – साप्ताहिक
• 'उदंत मार्तंड' का प्रकाशन कब बंद हुआ? – 1827 ई.
• 'उदंत मार्तंड' के प्रथम संपादक कौन थे? – जुगुल किशोर सुकुल
• 'उनका गद्य मुरदे में कफन फाड़कर उठ बैठने की शक्ति संचारित करता है।' यह कथन किस रचनाकार के लिए कहा गया? – महादेवी वर्मा
• उपेंद्रनाथ अश्क' का जन्म कहां हुआ था? – जालंधर
• उपेंद्रनाथ 'अश्क' के किस नाटक में समझौतावादी और विद्रोहिणी नारी का चित्रण किया गया है? – अलग-अलग रास्ते
• 'उर्वशी' का रचनाकार कौन है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• ऋत-वर्णन के लिए विशेषत: रीतिकाल का कौन सा कवि प्रसिद्ध है? – सेनापति
• 'ए लड़की' कहानी किस लेखक की है? – कृष्णा सोबती
• 'एक बूंद सहसा उछली' का लेखक कौन है? – अज्ञेय
• 'एकलव्य के नोट्स' किसकी रचना है? – फणीश्वरनाथ 'रेणु'
• 'एकांतवासी योगी' नाम से 'हरमिट' का अनुवाद किसने किया? – श्रीधर पाठक
• ऐतिहासिक उपन्यासों की परंपरा की शुरुआत करने का श्रेय किसे दिया जाता है? – वृंदावनलाल वर्मा
• ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर किस रचनाकार ने कहानियां लिखीं? – जयशंकर प्रसाद
• औरंगजेब के ऐतिहासिक पत्रों का संकलन किस शीर्षक से हुआ? – आलमगीर के पत्र
• 'कठिन काव्य का प्रेत' किस कवि को कहा गया है? – केशव
• कथा क्षेत्र में जो स्थान प्रेमचंद का है, वही स्थान नाटक के क्षेत्र में किस साहित्यकार को प्राप्त है? – जयशंकर प्रसाद
• कथा-साहित्य में किस रचनाकार को 'कृषक संस्कृति का प्रमुख गायक' कहा गया है? – प्रेमचंद
• 'कनुप्रिया' किसकी रचना है? – धर्मवीर भारती
• 'कबिरा खड़ा बाजार में' नाटक किसकी रचना है? – भीष्म साहनी
• कबीर किसके शिष्य थे? – रामानंद
• 'करुणा भरण' नाटक किसकी रचना है? – लछिराम
• कर्नल टॉड की जीवनी किस लेखक ने लिखी है? – गौरीशंकर ओझा
• 'कर्म है अपना जीवन प्राण, कर्म पर हो जाओ बलिदान'-यह पंक्ति किस पत्र का संपादकीय आदर्श थी? – कर्मवीर
• 'कल सुनना मुझे' कविता संग्रह किसका है? – धूमिल
• 'कलम का मजदूर' किसकी रचना है? – अमृतराय
• 'कलम का सिपाही' किसकी रचना है? – अमृत राय
• 'कला और बूढ़ा चांद' किसकी रचना है? – सुमित्रानंदन पंत
• 'कवि कुछ ऐसी तान सुनाओ, जिससे उथल-पुथल मच जाए। एक हिलोर इधर से आए एक हिलोर उधर से आए ।' इन पंक्तियों के रचयिता कौन है? – बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
• कवि समय का सर्वप्रथम सम्यक् निरूपण किस आचार्य ने किया है? – राजशेखर
• 'कविकुल कल्पतरु' किसकी रचना है? – चिंतामणि
• कविता के क्षेत्र में आधुनिक मीरा' किसे कहा गया? – महादेवी वर्मा
• 'कविता क्या है' शीर्षक निबंध किसका है? – रामचंद्र शुक्ल
• कविता में सामाजिक यथार्थवाद के नाम पर कौन सा आंदोलन चलाया गया? – प्रगतिवाद
• 'कवितावली' के रचयिता कौन है? – तुलसीदास
• 'कविवचनसुधा' पत्र कहां से प्रकाशित हुआ? – काशी
• 'कविवचनसुधा' पत्रिका का प्रकाशन किस साहित्यकार ने आरंभ किया? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• 'कविवचनसुधा' में प्रकाशित यह प्रतिज्ञा-पत्र 'हम लोग आज के दिन से कोई विलायती कपड़ा न पहिनेंगे।' किस रचनाकार का है? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• 'कहानी' पत्रिका का प्रकाशन कब शुरू हुआ? – 1955 ई.
• कहानीकार अमृत राय किस प्रसिद्ध कथाकार के सुपुत्र थे? – प्रेमचंद
• 'कहानी-नई कहानी' पुस्तक का लेखक कौन है? – नामवर सिंह
• कहानी-संग्रह 'इंद्रजाल' किस लेखक का है? – जयशंकर प्रसाद
• काका कालेलकर का पूरा नाम क्या था? – दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर
• काका कालेलकर द्वारा लिखित जीवनी ग्रंथ कौन सा है? – बापू की झाँकियाँ
• काका कालेलकर द्वारा संपादित पत्र-संकलन कौन सा है? – बापू के पत्र
• 'काबा और कर्बला' किसकी रचना है? – मैथिलीशरण गुप्त
• कालिदास के जीवन पर आधारित नाटक कौन सा है? – आषाढ़ का एक दिन
• 'काव्य की रीति सिख्यौ सुकवीन्ह सौं' यह पंक्ति किस कवि की है? – भिखारीदास
• 'काव्य में अभिव्यंजनावाद' पुस्तक किसने लिखी है? – लक्ष्मीनारायण 'सुधांशु'
• 'काव्यनिर्णय' ग्रंथ किस कवि का है? – भिखारीदास
• 'काव्यमीमांसा' की रचना किसने की है? – राजशेखर
• काव्यशास्त्र का प्रथम आचार्य किसे माना जाता है? – भरत मुनि
• काव्यशास्त्र के संप्रदायों में परंपरा से कौन सा संप्रदाय सबसे प्राचीन माना जाता है? – रस संप्रदाय
• काशी नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा 'हिंदी साहित्य का बृहत् इतिहास' कितने खंडों में प्रकाशित किया गया? – अठारह
• 'काशी सार्वजनिक सभा' तथा 'कवितावर्द्धिनी' संस्थाओं की स्थापना किसने की? – भारतेंदु हरिश्चंद्र
• काशी से प्रकाशित किस मासिक पत्रिका में जयशंकर प्रसाद की कहानियाँ नियमित रूप से प्रकाशित होती थीं? – हिंदी गल्पमाला
• 'किन्नर देश में यात्रावृत्त किसका है? – राहुल सांकृत्यायन
• किस आचार्य की गणना वैष्णव भक्ति के प्रतिष्ठापक आचार्यों में नहीं की जाती? – हरिदास निरंजनी
• किस आलोचक ने आदिकाल को बीजवपन काल' नाम से अभिहित किया है? – महावीर प्रसाद द्विवेदी
• किस आलोचक ने बालकृष्ण भट्ट और प्रतापनारायण मिश्र को हिंदी का 'स्टील' और 'एडीसन' कहा है? – रामचंद्र शुक्ल
• किस उपन्यास को पूरा करने से पूर्व प्रेमचंद का निधन हो गया? – मंगलसूत्र
• किस उपन्यास को राजेंद्र यादव और मन्नू भंडारी ने मिलकर लिखा है? – एक इंच मुसकान
• किस उपन्यास में 'अलिफ लैला' और 'पंचतंत्र' के ढंग पर लिखी गई सात अलग-अलग कहानियां किस्सागो के व्यक्तित्व से जुड़कर उपन्यास बन जाती हैं? – सूरज का सातवां घोड़ा
• किस उपन्यास में मिथिला की विशिष्ट भंगिमा है? – बाबा बटेसर नाथ
• किस उपन्यास में यात्रीशाला में ठहरे हुए यात्रियों की एक रात की जिंदगी का वर्णन है? – सोया हुआ जल
• किस उपन्यास में व्यक्ति के मन की शंकाओं, उलझनों और गुत्थियों का चित्रण है? – परख
• किस कथाकार की पत्नी ने भी कहानियां लिखीं? – प्रेमचंद
• किस कथाकार को हिंदी का शरत्' कहा गया है? – जैनेंद्र कुमार
• किस कवयित्री को 'हिंदी के विशाल मंदिर की वीणापाणि' कहा गया है? – महादेवी वर्मा
• किस कवि की कविता की हृदय-वेधकता को लक्ष्य करके उसे 'नावक के तीर' कहा गया? – बिहारी
• किस कवि को आधुनिक हिंदी साहित्य का 'बापू' कहा गया है? – सियारामशरण गुप्त
• किस कवि को 'एक भारतीय आत्मा' कहा गया? – माखनलाल चतुर्वेदी
• किस कवि को ब्रजकोकिल' कहा जाता था? – सत्यनारायण कविरत्न
• किस कवि को 'राष्ट्रकवि' की उपाधि से विभूषित किया गया है? – मैथिलीशरण गुप्त
• किस कवि को 'सहजता का कवि' कहा जाता है? – भवानी प्रसाद मिश्र
• किस कवि ने गांव-गांव, घर-घर घूमकर रात-रात भर घरों के पिछवाड़े बैठकर सोहर और विवाह गीतों को चुन-चुनकर उनसे कविता कौमुदी' संकलन तैयार किया? – रामनरेश त्रिपाठी
• किस कवि ने घोषणा की-'जाग्रत युग के स्वप्न फूलों से नहीं, चिनगारियों से सजाए जाते हैं? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• किस कवि ने 'मैंने मैं शैली अपनाई' का दावा किया? – निराला
• किस कवि ने मैथिलीशरण गुप्त के सामने स्वयं को 'महज डिप्टी राष्ट्रकवि' माना? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• किस कवि ने स्वयं को 'छायावाद की ठीक पीठ पर' आनेवाला माना? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• किस कहानीकार की कहानियां गहन मनोवैज्ञानिक पकड़' के लिए विख्यात हैं? – इलाचंद्र जोशी
• किस कहानीकार ने अपनी कहानियों में मुख्यत: व्यक्ति के आत्मसंघर्ष का चित्रण किया है? – अज्ञेय
• किस कहानीकार ने कहानी को 'गमले में लगा फूल का पौधा' बताया? – प्रेमचंद
• किस काल की कहानियां मध्यकालीन प्रेमकथाओं, लोककथाओं तथा स्वप्नकथाओं पर आधारित थीं? – प्रेमचंदपूर्व
• किस काव्य को 'चिपकाव्य' भी कहा गया है? – अधम काव्य
• किस काव्यधारा के अंतर्गत मूर्तिपूजा और अवतारवाद का विरोध किया गया है? – संत काव्यधारा
• किस कृति से 'आत्मकथा' विधा का प्रारंभ माना जाता है? – अर्धकथानक
• किस दौर की कविता ने 'अंबर' के स्थान पर 'धरती' की बात पर बल दिया? – प्रगतिवाद
• किस नाटककार ने नाटकों को पहली बार रूमानियत के घेरे से बाहर निकालकर आधुनिकता-बोध के साथ जोड़ा? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• किस निबंध-रचना में कर्जन के भारत-विरोधी कारनामों पर व्यंग्यात्मक शैली में प्रहार किया गया है? – शिव शंभू के चिट्ठे
• किस निबंध-संग्रह में समीक्षात्मक निबंध संकलित हैं? – आस्था के चरण
• किस पत्र ने हिंदी के पहले व्यंग्य पत्र के रूप में लोकप्रियता प्राप्त की? – मतवाला
• किस पत्रिका के एकांकी नाटक विशेषांक ने एकांकी लेखन को विवादास्पद बना दिया? – हंस
• किस पत्रिका ने हिंदी कहानी के प्रचार-प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई? – सरस्वती
• किस पत्रिका में 'हम इनसे मिले थे' शीर्षक स्थायी स्तंभ के अंतर्गत साक्षात्कार प्रकाशित हुए? – नई धारा
• किस पाश्चात्य आलोचक ने काव्य के मनोवैज्ञानिक मूल्य का सिद्धांत प्रस्तुत किया है? – आई.ए. रिचर्ड्स
• किस रचनाकार को 'परतंत्र भारत का वास्तविक वैतालिक' कहा गया है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• किस 'रामायण' को आदिकाव्य मानकर रामकथा के मूल स्रोत के रूप में स्वीकार किया जाता है? – वाल्मीकि रामायण
• किस रूसी साहित्यकार ने रिपोर्ताज विधा का प्रचार-प्रसार किया? – इलिया एहरेनबुर्ग
• किस शताब्दी को हिंदी का प्रचार युग' कहा जाता है? – उन्नीसवीं शताब्दी
• किस संप्रदाय में कृष्ण के वामांग में राधा के साथ कृष्ण की उपासना का विधान है? – निंबार्क संप्रदाय
• किस संस्कृत काव्य में पहले कृष्णलीलाओं का उल्लेख मिलता है? – ब्रह्मचरित
• किसके नवीन छंद को देखकर 'रबर छंद' कहकर मजाक उड़ाया गया? – निराला
• किसने 'धर्मयुग' का संपादन किया है? – धर्मवीर भारती
• किसे प्रथम बार 'भारत भारती सम्मान' प्रदान किया गया? – महादेवी वर्मा
• 'कीर्तिलता' और 'कीर्तिपताका' किस कवि की रचनाएं हैं? – विद्यापति
• 'कुंदन को रंग फीकौ लगे' किसकी पंक्ति है? – मतिराम
• कुंवर नारायण को उनकी किस कृति पर 'व्यास सम्मान' प्रदान किया गया? – कोई दूसरा नहीं
• 'कुकुरमुत्ता' किसकी रचना है? – निराला
• 'कुरुक्षेत्र' किसकी रचना है? – रामधारी सिंह 'दिनकर'
• 'कुल्ली भाट' किसकी रचना है? – निराला
• 'कुसुम कुमारी' उपन्यास किसने लिखा था? – देवकीनंदन खत्री
• कृष्ण काव्य की अपार संपदा किस भाषा में है? – ब्रजभाषा
• 'कृष्ण की आत्मकथा' उपन्यास का लेखक कौन है? – मनु शर्मा
• कृष्ण की सरस क्रीड़ाओं का वर्णन करनेवाला प्रख्यात ग्रंथ कौन सा है? – गीतगोविंद
• 'कृष्ण गीतावली' का रचयिता कौन है? – तुलसीदास
• कृष्णबिहारी मिश्र ने अपनी पुस्तक 'देव और बिहारी' में आलोचना की कौन सी पद्धति अपनाई है? – तुलनात्मक
• 'कृष्णार्जुन युद्ध' नाटक किसने लिखा है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• केशवदास की किस रचना की गणना 'लक्षण ग्रंथ' के अंतर्गत की जाती है? – कविप्रिया
• 'केसव कहि न जाइ का कहिए' पंक्ति किस कवि की है? – तुलसीदास
• 'कैदी और कोकिला' रचना किस रचनाकार की है? – माखनलाल चतुर्वेदी
• 'कोठरी की बात' कहानी किसकी है? – अज्ञेय
• 'कोणार्क' नाटक किस लेखक का लिखा हुआ है? – जगदीश चंद्र माथुर
• 'कोशल केसरी' की संज्ञा से किस नाटककार को विभूषित किया गया है? – सेठ गोविंद दास
• कौन सा कहानी आंदोलन फ्रांसीसी साहित्य के 'एंटी स्टोरी' का अनुकरण है? – अकहानी
• कौन से कवि अपनी घुमक्कड़ी प्रवृत्ति के लिए प्रसिद्ध हैं? – नागार्जुन
• 'क्या भूलें, क्या याद करूं' में किस रचनाकार की आत्मकथा वर्णित है? – हरिवंशराय बच्चन
• क्रोचे के अभिव्यंजनावाद की तुलना भारतीय काव्यशास्त्र के किस सिद्धांत से की गई है? – वक्रोक्ति सिद्धांत
• क्रोचे के अभिव्यंजनावाद को किस आलोचक ने भारतीय वक्रोक्तिवाद का विलायती उत्थान' माना है? – रामचंद्र शुक्ल
• 'क्वासि' किसकी रचना है? – बालकृष्ण शर्मा 'नवीन'
• खड़ी बोली का दूसरा नाम क्या है? – कौरवी
• खड़ी बोली का प्रयोग साहित्यिक हिंदी खड़ी बोली के अर्थ के अतिरिक्त किस अर्थ में होता है? – दिल्ली-मेरठ के आस-पास की लोक बोली के अर्थ में
• खड़ी बोली निबंधों के भीतर से अवधी, बैसवाड़ी या ब्




यूपी टीजीटी पीजीटी हिन्दी साहित्य

हिन्दी साहित्य विषय काव्य

 हिन्दी साहित्य विषय - काव्य 
•┈┈┈┈┈••✦✿✦••┈┈┈┈┈


1 काव्य के तत्व माने गए है - 
दो
2 महाकाव्य के उदाहरण है - 
रामचरित मानस, रामायण, साकेत, महाभारत, पदमावत, कामायनी, उर्वशी, लोकायतन, एकलव्य आदि
3 मुक्तक काव्य के उदाहरण है- 
मीरा के पद, रमैनियां, सप्तशति
4 काव्य कहते है - 
दोष रहित, सगुण एवं रमणियार्थ प्रतिपादक युगल रचना को
5 काव्य के तत्व है - 
भाषा तत्व, बुध्दि या विचार तत्व, कल्पना तत्व और शैली तत्व

6 काव्य के भेद है - 
प्रबंध (महाकाव्य और खण्ड काव्य), मुक्तक काव्य
7 वामन ने काव्य प्रयोजन माना -
दृष्ट प्रयोजन (प्रीति आनंद की प्राप्ति) अदृष्ट प्राप्ति (कीर्ति प्राप्ति)
8 भामह की काव्य परिभाषा है - 
शब्दार्थो सहित काव्यम
9 प्रबंध काव्य का शाब्दिक अर्थ है - 
प्रकृष्ठ या विशिष्ट रूप से बंधा हुआ।
10 रसात्मक वाक्यम काव्यम परिभाषा है - 
पंडित जगन्नाथ का

11 काव्य के कला पक्ष में निहित होती है - 
भाषा
12 काव्य में आत्मा की तरह माना गया है- 
रस
13 तद्दोषों शब्दार्थो सगुणावनलंकृति पुन: क्वापि, परिभाषा है -
मम्मट की
14 काव्य के तत्व विभक्त किए गए है- 
चार वर्गो में प्रमुखतया रस, शब्द
15 कवि दण्डी ने काव्य के भेद माने है- 
तीन

16 रमणियार्थ प्रतिपादक शब्द काव्यम की परिभाषा दी है - 
आचार्य जगन्नाथ ने
17 काव्य रूपों में दृश्य काव्य है - 
नाटक
18 काव्य प्रयोजन की दृष्टि से मत सर्वमान्य है - 
मम्मटाचार्य का
19 काव्य प्रयोजनों में प्रमुख माना जाता है।
आनंदानुभूति का
20 काव्य रचना का प्रमुख कारण (हेतु) है - 
प्रतिभा का

21 महाकाव्य और खण्ड काव्य में समान लक्षण है - 
कथानक उपास्थापन एक जैसा होता है।
22 काव्य रचना के सहायक तत्व है - 
वर्ण्य विषय(भाव), अभिव्यक्ति पक्ष (कला), आत्म पक्ष
23 मम्मट के काव्य प्रयोजन है - 
यश, अर्थ, व्यवहार ज्ञान, शिवेतरक्षति, संघ पर निवृति, कांता सम्मलित
24 मम्मट के शिवेतर का अभिप्राय है –
अनिष्ट
25 सगुणालंकरण सहित दोष सहित जो होई... परिभाषा है - 
चिंतामणि की

◼️◼️◼️

Net JRF के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न

हालावाद से महत्वपूर्ण प्रश्न 


1- "व्यक्तिवादी काव्य" या "वैयक्तिक कविता" के नाम से जाना जाता है ?
-- हालावाद
2- "इस काव्य में समग्रतः एवं संपूर्णतः वैयक्तिक चेतनाओं को ही काव्यमय स्वरों और भाषा में संजोया गया है।" यहाँ किस काव्य के बारे में कहा गया है ?
-- हालावादी काव्य के बारे में
3- "नव्य-स्वछंदतावाद" के नाम से जाना जाता है ?
-- हालावाद
4- "उन्मुक्त प्रेमकाव्य" या "प्रेम व मस्ती के काव्य" के नाम से जाना जाता है ?
-- हालावादी काव्य
5- "इसमें अपनी ही मस्ती, अल्हड़ता एवं अक्खड़ता है।" किसमें ?
-- हालावादी काव्य में
6- हालावादी काव्य पर किसका प्रभाव है ?
-- फारसी साहित्य का / उमरखैयाम का
7- "क्षयी रोमांस का कवि" कहा जाता है ?
-- हरिवंश राय बच्चन को
8- "प्रेम और रोमांस का कवि" कहा जाता है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल को
9- मांसलवाद के प्रवर्तक माने जाते है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल
10- "इनके काव्य में रोमांस तो है लेकिन निराशा और दुःख जनित।" किसके बारे में कहा गया है ?
-- नरेन्द्र शर्मा के


11- हालावाद के प्रवर्तक माने जाते है ?
-- हरिवंश राय बच्चन
12- हालावाद का समय काल माना जाता है ?
-- 1933 से 1936
13- हालावादी कविता को "वैयक्तिक कविता" किसने कहा है ?
-- डा नगेन्द्र ने
14- "वैयक्तिक कविता छायावाद की अनुजा और प्रगतिवाद की अग्रजा है।" कथन किसका है ?
-- डा नगेन्द्र का
15- हालावादी काव्य को "मस्ती, उमंग और उल्लास की कविता" किसने कहा है ?
-- हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
16- हालावादी कविता का प्रबल भाव है ?
-- वैयक्तिकता का
17- "निराशावादी कवि" कहा जाता है ?
-- हालावादियों को
18- "व्यक्तिवादी कविता का प्रमुख स्वर निराशा का है, अवसाद का है, थकान का है, टूटन का है, चाहे किसी भी परिप्रेक्ष्य में हो ।" कथन किसका है ?
-- डा रामदरश मिश्र का
19- व्यक्तिवादी गीति कविता की सभी प्रवृत्तियाँ ( प्रेम, निराशा, वेदना, सामाजिक चेतना ) किसके काव्य में लक्षित होती है ?
-- आरसी प्रसाद सिंह के
20- "अशरीरी प्रेम के स्थान पर शरीरी प्रेम को इन्होंने तरजीह दी है।" किन्होंने तरजीह दी है ?
-- हालावादी कवियों ने


21- "मूलतः प्रेम यौवन और सौन्दर्य के कवि" माने जाते है ?
-- रामेश्वर शुक्ल अंचल
22- हालावादी काव्य को "क्षयी रोमांस और कुण्ठा का काव्य" किसने कहा है ?
-- डा हेतु भारद्वाज ने
23- हालावाद प्रचलित कब से हुआ ?
-- बच्चन की मधुशाला से
24- किसकी रचनाओं में आत्मसंदेह और मृत्यु भय की भावना सर्वाधिक पाई जाती है ?
-- हरिवंश राय बच्चन की
25- बच्चन की रचना त्रय में शामिल है ?
-- मधुशाला, मधुबाला और मधुकलश
26- छायावाद का "दूसरा उन्मेष" कहलाता है ?
-- उत्तर छायावाद
27- उत्तर छायावाद को छायावाद का दूसरा उन्मेष किसने कहा ?
-- हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
28- उत्तर छायावाद में कितने प्रकार की काव्यधाराएँ विकसित हुई ?
-- दो प्रकार की ( 1- राष्ट्रीय 2- वैयक्तिक )
29- उत्तर छायावाद को "स्वछन्द काव्य धारा" किसने कहा ?
-- आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
30- गणपतिचन्द्र गुप्त ने उत्तर छायावाद को कितनी काव्यधाराओं में बांटा है ?
-- 3 में ( 1- राष्ट्रीय चेतना प्रधान 2- व्यक्ति चेतना प्रधान 3- समष्टि चेतना प्रधान )


31- हालावाद को "प्रगति प्रयोग का पूर्वाभास" किसने कहा है ?
-- डा बच्चन सिंह ने
: 32- हरिवंश राय बच्चन का जन्म कब हुआ था ?
-- 1907 ई
33- हरिवंशराय बच्चन रचित प्रथम काव्य संग्रह है?
-- मधुशाला ( रचना 1933, प्रकाशन 1935 ई )
34- हरिवंशराय बच्चन का प्रथम प्रकाशित काव्य संग्रह है ?
-- तेरा हार
35- उमर खय्याम की रुबाईयों का अनुवाद किसने किया ?
-- हरिवंश राय बच्चन ने
36- बच्चन को किस कृति के लिए "साहित्य अकादमी पुरस्कार" मिला ?
-- "दो चट्टाने" के लिए
37- बच्चन की आत्मकथा कितने खण्डों में प्रकाशित है ?
-- चार खण्डों में
( 1- क्या भूलू़ँ क्या याद करूँ
2- नीड़ का निर्माण फिर
3- बसेरे से दूर
4- दशद्वार से सोपान तक
38- "निशा निमंत्रण" में संकलन है ?
-- गीतों का
39- "निशा निमंत्रण" का प्रकाशन वर्ष है ?
-- 1938 ई
40- "निशा निमंत्रण" के गीत कितनी कितनी पंक्तियों में रचित है ?
-- 13 - 13 पंक्तियों में



यूपी टीजीटी पीजीटी हिन्दी साहित्य

यूपी टीजीटी पीजीटी हिन्दी साहित्य