सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वन लाइनर

 📝 वन लाइनर 50 प्रश्नोतर 👇👇


1. ‘उद्धवशतक’ किसकी कृति है? उत्तर. जगन्नाथदास रत्नाकर
2. हिन्दी भाषा का जन्म हुआ है? उत्तर. पाली प्राकृत से
3. ‘पंच परमेश्वर’ के लेखक हैं? उत्तर. प्रेमचन्द
4. अवधी भाषा के सर्वाधिक लोकप्रिय महाकाव्य का नाम क्या है? उत्तर. रामचरित मानस
5. स्थायी भावों की कुल संख्या कितनी है? उत्तर. 9
6. दोहा और रोला को क्रम से मिलाने पर कौन-सा छंद बनता है? उत्तर. कुण्डलिया
7. ‘हार की जीत’ (कहानी) के कहानीकार हैं? उत्तर. सुदर्शन
8. कामताप्रसाद गुरु का हिन्दी व्याकरण विषयक ग्रंथ, जो नागरी प्रचारिणी सभा, काशी से प्रकाशित हुआ था, उसका नाम था? उत्तर. हिन्दी व्याकरण
9. सबसे प्राचीन कौन सी वीरता है।? उत्तर. वाकवीरता
10. शब्दार्थों सहित काव्यम् यह उक्ति किसकी है? उत्तर. भामह

11. ‘अशोक के फूल’ (निबंध-संग्रह) के रचनाकार कौन हैं? उत्तर. हज़ारी प्रसाद द्विवेदी
12. लोगहिं लागि कवित्त बनावत, मोहिं तौ मेरे कवित्त बनावत॥ प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता हैं? उत्तर. घनानन्द
13. ‘जब-जब होय धर्म की हानी, बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी’। इस पंक्ति के रचयिता हैं? उत्तर. तुलसीदास
14. हिन्दी की मूल उत्पत्ति किससे हुई है? उत्तर. वैदिक संस्कृत
15. ‘आत्मनिर्भरता’ निबंध के रचनाकार हैं? उत्तर. बालकृष्ण भट्ट
16. ‘ठेले पर हिमालय’ किसकी रचना है? उत्तर. धर्मवीर भारती
17. ‘रानी केतकी की कहानी’ के रचयिता हैं? उत्तर. इंशा अल्ला ख़ाँ
18. ‘यह प्रेम को पंथ कराल महा तरवारि की धार पै धावनो है’, नामक पंक्ति किस कवि द्वारा सृजित है? उत्तर. बोधा
19. हिन्दी भाषा में कितने वचन होते हैं? उत्तर. दो
20. भारत मित्र’ पत्र (जो कलकत्ता से सन् 1934 में प्रकाशित हुआ था) के एक सम्पादक थे? उत्तर. रुद्रदत्त शर्मा

21. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है? उत्तर. साहित्य
22. ‘आकाशदीप’ कहानी के लेखक हैं? उत्तर. जयशंकर प्रसाद
23. ‘कामायनी’ किसकी रचना है? उत्तर. जयशंकर प्रसाद
24. ‘तोड़ती पत्थर’ कैसी कविता है? उत्तर. यथार्थवादी
25. ‘निराला’ को कैसा कवि माना जाता है? उत्तर. क्रान्तिकारी
26. भक्तिकाल की रामाश्रयी शाखा के निम्नलिखित में से कौन-से कवि हैं? उत्तर. तुलसीदास
27. उत्तर भारत में भक्ति का प्रसार करने का श्रेय किसे प्राप्त है? उत्तर. स्वामी रामानंद
28. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषाएँ हाल ही में प्राचीन भाषाएँ घोषित की गई है? उत्तर. कन्नड़ एवं तेलुगु
29. ‘यह काम मैं आप कर लूँगा’, पंक्तियों में ‘आप’ है? उत्तर. निजवाचक सर्वनाम
30. मातृभूमि पर शीश चढ़ाने, जिस पथ जावें वीर अनेक

31. हिन्दी साहित्य का नौवाँ रस कौन-सा है? उत्तर. शांत रस
32. कबीर किस काव्य धारा के कवि हैं? उत्तर. ज्ञानमार्गी
33. डॉ. कृष्ण शंकर शुक्ल ने आचार्य केशवदास पर एक समीक्षात्मक पुस्तक लिखी थी, उस पुस्तक का नाम है?? उत्तर. केशव की काव्यकला
34. व्याकरण की दृष्टि से ‘प्रेम’ शब्द क्या है? उत्तर. भाववाचक संज्ञा
35. चौपाई के चारों चरणों में कितनी मात्राएँ होती है? उत्तर. सोलह
36. हिन्दी का पहला दैनिक समाचार-पत्र कौन-सा था? उत्तर. उतण्ड मार्तण्ड
37. ‘आनन्द कादम्बिनी’ पत्रिका के सम्पादक कौन थे? उत्तर. चौधरी बदरीनारायण प्रेमघन
38. ‘धातुसेन’ प्रसाद के किस नाटक का पात्र है? उत्तर. स्कंदगुप्त
39. निम्नलिखित शब्दों में से किसमें व्यंजन संधि है? उत्तर. सत्कार
40. ‘रसिक प्रिया’ के रचयिता हैं? उत्तर. केशवदास

41. निम्नलिखित में से अर्द्ध स्वर कौन-सा है? उत्तर. य
42. भरतमुनि ने अपभ्रंश को नाम दिया है? उत्तर. अशुद्धभाषा
43. चोल शासकों की भाषा क्या थी? उत्तर. तमिल
44. ‘जनमेजय का नागयज्ञ’ किसकी कृति हैं? उत्तर. जयशंकर प्रसाद
45. छायावादी कवियों ने जब आध्यात्मिक प्रेम को अपनी कविताओं में व्यक्त किया तो ऐसी कविताओं को किस वाद के अंतर्गत रखा गया है? उत्तर. रहस्यवाद
46. काव्य क्षेत्र में ‘प्रबन्ध शिरोमणि’ की उपाधि किसे दी गई है? उत्तर. मैथिलीशरण गुप्त
47. ‘तोड़ती पत्थर’ (कविता) के कवि हैं? उत्तर. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
48. कौन-सी बोली पश्चिमी हिन्दी की नहीं है? उत्तर. बघेली बोली
49. इनमें संयुक्त व्यंजन कौन-सा है? उत्तर. ज्ञ
50. ‘जायसी -ग्रंथावली’ के सम्पादक का नाम है? उत्तर. रामचन्द्र शुक्ल
◈━━━━━━━ ▣ ━━━━━━━ ◈

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिन्दी साहित्य की कुछ मिलती जुलती नामों वाली रचनाएं

हिन्दी साहित्य की कुछ मिलती-जुलती नामों वाली रचनाएँ।।।। कफ़न (कहानी) प्रेमचंद   तिरंगे कफ़न (कहानी) अमृत राय कफ़न खोर (उपन्यास) बटरोही अपराजिता (काव्य)~रामेश्वर शुक्ल अंचल।। अपराजिता (उपन्यास)~चतुरसेन शास्त्री।। नीली झील (कहानी)~कमलेश्वर।। नीली झील (एकांकी)~धर्मवीर भारती अर्धनारीश्वर (उपन्यास)~विष्णु प्रभाकर अर्धनारीश्वर (निबंध)~दिनकर एक पति के नोट्स (उपन्यास)~महेंद्र भल्ला एक पत्नी के नोट्स (उपन्यास)~ममता कालिया एक कस्बे के नोट्स(उपन्यास)~नीलेशरघुवंशी त्रिशंकु (कथा संग्रह)~मन्नू भंडारी त्रिशंकु (नाटक)~ब्रजमोहनसिंह त्रिशंकु (निबंध)~अज्ञेय अनित्य (उपन्यास)~मृदुला गर्ग अनित्य (कहानी)~ बदी उज्जमा पंच परमेश्वर (कहानी)~प्रेमचंद पंच परमेश्वर (कहानी)~रांगेय राघव झूठा सच (उपन्यास)~यशपाल झूठ सच (निबंध)~सिया राम शरण गुप्त काली आँधी (उपन्यास)~कमलेश्वर पीली आँधी (उपन्यास)~प्रभाखेतान द्रौपदी (प्रबंध काव्य)~नरेंद्र शर्मा द्रौपदी (उपन्यास)~प्रतिभा राय द्रौपदी (नाटक)~सुरेंद्रवर्मा बाँधो न नाव इस ठाँव (उपन्यास)~उपेन्द्र नाथ अश्क बाँधो न नाव इस ठाँव (काव्य)~निराला सं...

सठोत्तरी कविता

 सन् साठ के बाद भारतीय जनता में निराशा की भावना बढ़ने लगी थी । समाज एवं राजनीति में चारों और हाहाकार मचा हुआ था । आम आदमी गरीबी, महंगाई आदि अनेक कारणों से शोषण की चक्की में पिसा जा रहा था । जिसके कारण जनमानस विचलित हो गया था । राजनीति के मूल्य विघटन ने भाई-भतीजावाद एवं कुर्सीवाद को प्रोत्साहन दिया । देश एवं आम आदमी के प्रगति करने की जगह राजनेता, सत्ताधारी अपनी तिजोरियाँ भरने लगे। सन् १९४७ में स्वतंत्रता के समय भारत-पाक बटवारा, शरणार्थियों की समस्या, सन् १९६२ में चीन से युद्ध, १९६५ और १९७१ में पाकिस्तान से हुए युद्धों के कारण भारत की आर्थिक स्थिति और दयनीय बनती गई । इन तीनों युद्धों ने भारत को एक महत्त्वपूर्ण सबक सिखलाया और हमारी अनेक कमजोरियों हमें अवगत कराया । वही दूसरी ओर राजनीतिक भ्रष्टाचार, सामाजिक कुरीतियाँ, पाखण्ड अंधश्रद्धा, उँच-नीच आदि के कारण देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी । चुनाव जीतने के समस्त नारे कुर्सी हथियाने के बाद खोखले साबीत हुए । इन परिस्थितियों ने युवा पीढ़ी में कुंठा, निराशा, विद्रोह और आक्रोश को भर दिया । जिसके साक्षात्कार हमें साठोत्तरी काव्य में ह...

समास

Samas(Compound)(समास) समास(Compound) की परिभाषा- अनेक शब्दों को संक्षिप्त करके नए शब्द बनाने की प्रक्रिया समास कहलाती है।  दूसरे अर्थ में-  कम-से-कम शब्दों में अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट करना 'समास' ...