सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आधुनिक काल से महत्वपूर्ण प्रश्न

आधुनिक काल महत्वपूर्ण संग्रह
༺ ──•◈◉◈•────•◈◉◈•──༻
1. ‘धाराधर धावन’ शीर्षक से कालिदास कृत ‘मेघदूत’ का पद्यबद्ध अनुवाद किया
⇒ रायदेवी प्रसाद’पूर्ण’
2.साहित्य को ‘ज्ञान राशि का संचित कोश’ किसने कहा?
⇒महावीर प्रसाद द्विवेदी
3.’हम कौन थे,क्या हो गए है और क्या होंगे अभी
आओ, विचारे आज मिलकर ये समस्याएँ सभी।’ पंक्ति है
⇒मैथिलीशरण गुप्त(भारत-भारती )
4.रामनरेश त्रिपाठी की स्फुट कविताओं का संग्रह है
⇒ मानसी
5.किस कवि को ‘एक भारतीय आत्मा’ कहा जाता है?
⇒ माखनलाल चतुर्वेदी
6 .नरेंद्र शर्मा का सर्वाधिक लोकप्रिय काव्यसंग्रह है
⇒ प्रवासी के गीत
7.’अपलक’ और ‘क्वासी’ काव्यकृति किसकी है?
⇒बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
8.’राम की शक्ति पूजा’ की रचना निराला ने कब की?
⇒1936 ईस्वी
9.’मनुष्यों की मुक्ति की तरह कविता की भी मुक्ति होती है’ -कथन है
⇒ निराला(‘परिमल’ की भूमिका में)
10. ‘ले चल मुझे भुलावा देकर
मेरे नाविक धीरे-धीरे।’ पंक्ति है-
⇒प्रसाद

11-किस कवि ने दादा भाई नौरोजी को विलायत में काला कहे जाने पर अपनी कविता में क्षोभपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की?
⇒बद्री नारायण चौधरी प्रेमघन
12-वियोगी हरि को किस कृति पर प्रयाग हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से 1200 रुपये का मंगला प्रसाद पारितोषिक पुरस्कार मिला था?
⇒वीर सतसई
13- भारतेंदु ने अपनी किस कविता में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की प्रेरणा दी है?
⇒प्रबोधिनी
14- जयति राज राजेश्वरी जय-जय परमेश- पंक्ति किसकी है?
⇒राधा कृष्ण दास
15- कौन कवि भारतेंदु का फुफेरा भाई था?
⇒ राधा कृष्ण दास
16- हिंदी हिंदू हिंदुस्तान का नारा किसने दिया?
⇒ प्रताप नारायण मिश्र
17- बद्री नारायण चौधरी प्रेमघन ने उर्दू में गज़ल आदि की रचना किस उपनाम से की?
⇒अब्र
18- अंग्रेजी काव्य कृतियों के भाषांतरण का आरंभ किसी युग में हुआ?
⇒भारतेंदु युग
19- खुसरो जैसी पहेलियां और मुकरियां किसने लिखी?
⇒भारतेंदु
20- समस्या पूर्ति किस युग की लोकप्रिय काव्य पद्धति थी?
⇒भारतेंदु युग

21-हिंदी साहित्य में आधुनिकता के प्रवर्तक कौन माने जाते हैं?
⇒भारतेंदु
22-हिंदी की हिमायत किसकी कविता है?
⇒प्रताप नारायण मिश्र
23- हमारो उत्तम भारत देस किसकी पंक्ति है?
⇒राधाचरण गोस्वामी
24-आधुनिक काल के प्रारंभिक काल को क्या कहा जाता है?
⇒पुनर्जागरण काल(भारतेंदु युग)
25-आधुनिक काल को गद्य काल किसने कहा?
⇒आचार्य रामचंद्र शुक्ल
26-भारतेंदु युग को पुनर्जागरण काल की संज्ञा किसने दी?
⇒डॉ नगेंद्र
27-भारतेंदु युग के प्रमुख अलंकारवादी कवि कौन है?
⇒लछिराम (ब्रह्मभट्ट)
28-नवरात्र के पद शीर्षक कविता किसकी है?
⇒प्रताप नारायण मिश्र
29-सूर्य स्त्रोत नामक भक्तिपरक कविता किसकी है?
⇒बद्रीनारायण चौधरी प्रेमघन
30-भारतेंदु के विद्या गुरु कौन थे?
⇒राजा शिवप्रसाद सितारे हिंद

31-फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कब हुई थी?
⇒10 जुुलाई,1800 ई को लार्ड वेेलेेजली द्वारा
32-आधुनिक खड़ी बोली के प्रारंभिक लेखक महानुभाव है-
⇒लल्लूलाल, सदल मिश्र,सदासुखलाल,इंशा अल्लाहख़ा।
33-‘नियाज़’ के नाम से को विख्यात हुए?
⇒ मुंशी सदासुखलाल
/div> o.O▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬O.o

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिन्दी साहित्य की कुछ मिलती जुलती नामों वाली रचनाएं

हिन्दी साहित्य की कुछ मिलती-जुलती नामों वाली रचनाएँ।।।। कफ़न (कहानी) प्रेमचंद   तिरंगे कफ़न (कहानी) अमृत राय कफ़न खोर (उपन्यास) बटरोही अपराजिता (काव्य)~रामेश्वर शुक्ल अंचल।। अपराजिता (उपन्यास)~चतुरसेन शास्त्री।। नीली झील (कहानी)~कमलेश्वर।। नीली झील (एकांकी)~धर्मवीर भारती अर्धनारीश्वर (उपन्यास)~विष्णु प्रभाकर अर्धनारीश्वर (निबंध)~दिनकर एक पति के नोट्स (उपन्यास)~महेंद्र भल्ला एक पत्नी के नोट्स (उपन्यास)~ममता कालिया एक कस्बे के नोट्स(उपन्यास)~नीलेशरघुवंशी त्रिशंकु (कथा संग्रह)~मन्नू भंडारी त्रिशंकु (नाटक)~ब्रजमोहनसिंह त्रिशंकु (निबंध)~अज्ञेय अनित्य (उपन्यास)~मृदुला गर्ग अनित्य (कहानी)~ बदी उज्जमा पंच परमेश्वर (कहानी)~प्रेमचंद पंच परमेश्वर (कहानी)~रांगेय राघव झूठा सच (उपन्यास)~यशपाल झूठ सच (निबंध)~सिया राम शरण गुप्त काली आँधी (उपन्यास)~कमलेश्वर पीली आँधी (उपन्यास)~प्रभाखेतान द्रौपदी (प्रबंध काव्य)~नरेंद्र शर्मा द्रौपदी (उपन्यास)~प्रतिभा राय द्रौपदी (नाटक)~सुरेंद्रवर्मा बाँधो न नाव इस ठाँव (उपन्यास)~उपेन्द्र नाथ अश्क बाँधो न नाव इस ठाँव (काव्य)~निराला सं...

सठोत्तरी कविता

 सन् साठ के बाद भारतीय जनता में निराशा की भावना बढ़ने लगी थी । समाज एवं राजनीति में चारों और हाहाकार मचा हुआ था । आम आदमी गरीबी, महंगाई आदि अनेक कारणों से शोषण की चक्की में पिसा जा रहा था । जिसके कारण जनमानस विचलित हो गया था । राजनीति के मूल्य विघटन ने भाई-भतीजावाद एवं कुर्सीवाद को प्रोत्साहन दिया । देश एवं आम आदमी के प्रगति करने की जगह राजनेता, सत्ताधारी अपनी तिजोरियाँ भरने लगे। सन् १९४७ में स्वतंत्रता के समय भारत-पाक बटवारा, शरणार्थियों की समस्या, सन् १९६२ में चीन से युद्ध, १९६५ और १९७१ में पाकिस्तान से हुए युद्धों के कारण भारत की आर्थिक स्थिति और दयनीय बनती गई । इन तीनों युद्धों ने भारत को एक महत्त्वपूर्ण सबक सिखलाया और हमारी अनेक कमजोरियों हमें अवगत कराया । वही दूसरी ओर राजनीतिक भ्रष्टाचार, सामाजिक कुरीतियाँ, पाखण्ड अंधश्रद्धा, उँच-नीच आदि के कारण देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी । चुनाव जीतने के समस्त नारे कुर्सी हथियाने के बाद खोखले साबीत हुए । इन परिस्थितियों ने युवा पीढ़ी में कुंठा, निराशा, विद्रोह और आक्रोश को भर दिया । जिसके साक्षात्कार हमें साठोत्तरी काव्य में ह...

समास

Samas(Compound)(समास) समास(Compound) की परिभाषा- अनेक शब्दों को संक्षिप्त करके नए शब्द बनाने की प्रक्रिया समास कहलाती है।  दूसरे अर्थ में-  कम-से-कम शब्दों में अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट करना 'समास' ...