सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वस्तुनिष्ठ हिन्दी


📝 Question

1. किस नाटककार ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना है? – जयशंकर प्रसाद
2. किस पुस्तक का 15 भारतीय भाषाओं और 40 विदेशी भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है? – पंचतंत्र

3. किस भाषा को द्रविड़ परिवार की सभी भाषाओं की जननी कहा जाता है? – तमिल
4. किस भाषा को भारतीय आर्य भाषाओं की जननी, भारतीय आर्य संस्कृति का आधार, देवभाषा आदि नामों से जाना जाता है? – संस्कृत

5. किस युग को ‘चाल्कोलिथिक एज’ कहा जाता है? – ताम्रपाषाण युग को
6. किस रचना की सर्वाधिक टीकाएँ लिखी गई हैं? – बिहारी सतसई

7. 'कुटज' के रचयिता कौन हैं? – हजारी प्रसाद द्विवेदी
8. केरल राज्य की राजकीय भाषा क्या है? – मलयालम

9. कौनसी भाषा ऑस्ट्रिक समूह से सम्बन्धित है? – खासी
10. खड़ी बोली के सर्वप्रथम लोकप्रिय कवि कौन माने जाते है? – अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

11. खड़ीबोली का अरबी-फ़ारसीमय रूप क्या है? – उर्दू भाषा
12. 'गंगा छवि वर्णन' (कविता) के रचनाकार कौन हैं? – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

13. 'गागर में सागर' भरने का कार्य किस कवि ने किया है? – बिहारी
14. गाथा (गाहा) कहने से किस लोक प्रचलित काव्यभाषा का बोध होता है? – प्राकृत

15. गुप्त वंश का संस्थापक कौन था? – श्रीगुप्त
16. 'गोदान' किसकी कृति है? – प्रेमचंद

17. गौतम बुद्ध ने अपने उपदेश सबसे अधिक किस स्थान पर दिए? – श्रावस्ती में
18. घनिष्ठ की शुद्ध उत्तरावस्था क्या है? – घनिष्ठतर

19. चंदरबरदाई किसके दरबारी कवि थे? – पृथ्वीराज चौहान के
20. चन्दन विष व्याप्त नहीं, लिपटे रहत भुजंग- इस प्रस्तुत पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – रहीम

21. 'चरणदास चोर' किसकी नाट्य कृति है? – हबीब तनवीर
22. 'चाँद का मुँह टेढ़ा है' (काव्य) के रचयिता कौन हैं? – गजानन माधव 'मुक्तिबोध'

23. चारु शब्द की शुद्ध भावात्मक संज्ञा क्या है? – चारुता
24. 'चिन्तामणि' के रचयिता कौन हैं? – रामचन्द्र शुक्ल

25. चीनी यात्री ह्नेनसांग सर्वप्रथम किस भारतीय राज्य पहुँचा? – कपिशा
26. चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को कहा जाता है? – निषाद

27. छायावाद के प्रवर्तक का क्या नाम है? – जयशंकर प्रसाद
28. 'जनमेजय का नागयज्ञ' किसकी कृति हैं? – जयशंकर प्रसाद

29. देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में कब स्वीकार किया गया था? – 14 सितम्बर, 1949
30. जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास

31. जो अपनी जान खपाते हैं, उनका हक उन लोगों से ज़्यादा है, जो केवल रुपया लगाते हैं। यह कथन गोदान के किस पात्र द्वारा कहा गया है? – महतो
32. जो जिण सासण भाषियउ सो मई कहियउ सारु। जो पालइ सइ भाउ करि सो तरि पावइ पारु॥ इस दोहे के रचनाकार का नाम क्या है? – देवसेन

33. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए दिया जाता है? – साहित्य
34. ज्ञानमार्गी शाखा के कवियों को किस नाम से पुकारा जाता है? – संत कवि

35. झरना (काव्य संग्रह) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद
36. डोगरी भाषा मुख्य रूप से कहाँ बोली जाती है? – जम्मू कश्मीर

37. ढाई अक्षर प्रेम के, पढ़ै सो पंडित होय। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – कबीर दास
38. तक्षशिला नगर किन नदियों के मध्य स्थित था? – सिंधु व झेल

39. तरनि-तनूजा-तट तमाल तरुवर बहु छाए। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
40. तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहिं न पान। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – रहीम

41. 'तितली' किसकी रचना है? – जयशंकर प्रसाद
42. तुलसीदास का वह ग्रंथ कौन-सा है, जिसमें ज्योतिष का वर्णन किया गया है? – रामाज्ञा प्रश्नावली

43. तुलसीदास ने अपनी रचनाओं में किसका वर्णन किया हैं? – राम
44. 'तोड़ती पत्थर' (कविता) के कवि कौन हैं? – सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'

45. 'तोड़ती पत्थर' कैसी कविता है? – थार्थवादी
46. 'त्यागपत्र' (उपन्यास) किसकी रचना है? – जैनेन्द्र कुमार

47. दरवाजे से चंडालगढ़ी की तरफ नजर दौड़ाने पर एक अद्भुत दृश्य दिखाई देता था।- इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? – राहुल सांकृत्यायन
48. रामचरितमानस में प्रधान रस के रूप में किस रस को मान्यता मिली है? – भक्ति रस

49. दुःख ही जीवन की कथा रही। क्या कहूँ आज जो नहीं कही।। इस पंक्तियों के रचयिता का नाम क्या है? – सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला'
50. दुरित, दुःख, दैन्य न थे जब ज्ञात, अपरिचित जरा-मरण-भ्रू पात।। इस पंक्ति के रचनाकार कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत

📝 Part 2

51. देखन जौ पाऊँ तौ पठाऊँ जमलोक हाथ, दूजौ न लगाऊँ, वार करौ एक करको। ये पंक्तियाँ किस कवि द्वारा सृजित हैं? – नाभादास
52. देवताओं की लिपि किसे कहा जाता है? – देवनागरी लिपि

53. देवनागरी लिपि का विकास किस लिपि से हुआ है? – ब्राह्मी लिपि
54. जब-जब होय धर्म की हानी, बाढ़ै असुर अधम अभिमानी। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास

55. देश का पहला राष्ट्रीय हिन्दी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है? – आगरा
56. देश में एकमात्र किस राज्य की राजभाषा अंग्रेज़ी है? – नागालैंड

57. 'दोहाकोश' के रचयिता कौन हैं? – सरहपा
58. द्रविड़ भाषाओं में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा क्या है? – तेलुगु

59. 'द्विवेदी युग' का नामकरण किसके नाम पर हुआ है? – महावीर प्रसाद द्विवेदी
60. 'ध्रुव स्वामिनी' (नाटक) के रचयिता कौन हैं? – जयशंकर प्रसाद

61. नमक का दरोगा कहानी के लेखक कौन हैं? – प्रेमचंद
62. नयन जो देखा कमल-सा निरमल नीर सरीर। हंसत जो देखा हंस भा दसन ज्योति नगहीर।। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – जायसी

63. नर की और नल नीर की गति एके करि जोय। जेतो नीचो हे चले तेतो ऊँचो होय।। इस पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – बिहारीलाल
64. नवनीत शब्द का सही अर्थ क्या है? – मक्खन

65. नागालैंड की राजकीय भाषा क्या है? – अंग्रेज़ी
66. नालंदा विश्वविद्यालय किस लिए प्रसिद्ध था? – बौद्ध धर्म दर्शन

67. निराला के राम तुलसीदास के राम से भिन्न और भवभूति के राम के निकट हैं। यह कथन किस हिन्दी आलोचक का है? – डॉ. रामविलास शर्मा
68. 'निराला' को कैसा कवि माना जाता है? – क्रांतिकारी

69. निर्गुण भक्ति काव्य का प्रमुख कवि कौन है? – कबीरदास
70. निशा -निमंत्रण के रचनाकार कौन हैं? – हरिवंश राय बच्चन

71. न्यूमिसमेटिक्स क्या है? – सिक्कों व धातुओं का अध्ययन
72. 'पंच परमेश्वर' (कहानी) के लेखक कौन हैं? – प्रेमचन्द

73. पंचवटी कौन-सा समास है? – द्विगु
74. 'पद्मावत' किसकी रचना है? – मलिक मुहम्मद जायसी

75. परहित सरिस धर्म नहि भाई, परपीड़ा सम नहिं अधमाई। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – तुलसीदास
76. पल्लव के रचयिता कौन हैं? – सुमित्रानंदन पंत

77. पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप। यह कथन स्कन्दगुप्त नाटक के किस पात्र का है? – देवसेना
78. पुराणों में अशोक को क्या कहा गया है? – अशोक वर्धन

79. पुरापाषाण युग में आदि मानव के मनोंरजन का साधन क्या था? – शिकार करना
80. 'पूस की रात' (कहानी) के रचनाकार कौन हैं? – प्रेमचन्द्र

81. 'पृथ्वीराज रासो' के रचनाकार कौन हैं? – चन्दबरदाई
82. पेवामचनदव के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है? – मंगलसूत्र

83. 'प्रकृति के सुकुमार कवि' किसे कहा जाता है? – सुमित्रानंदन पंत
84. 'प्रगतिवाद उपयोगितावाद का दूसरा नाम है।'- यह कथन किसका है? – नन्द दुलारे बाजपेयी

85. प्रथम सूफी प्रेमाख्यानक काव्य के रचयिता कौन हैं? – मुल्ला दाऊद
86. प्रभातफेरी काव्य के रचनाकार कौन हैं? – नरेन्द्र शर्मा

87. प्रभुजी तुम चंदन हम पानी। जाकी अंग-अंग बास समानी।। प्रस्तुत पंक्तियों के रचयिता कौन हैं? – रैदास
88. प्राचीन का विलोम क्या है? – अर्वाचीन

89. प्राचीन काल में मानव द्वारा किस अनाज का प्रयोग हुआ? – चावल
90. प्राचीन भारत में कौन-सी लिपि दाईं ओर से बाईं ओर लिखी जाती थी? – खरोष्ठी लिपि

91. प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर एक सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, जिसे चारणों ने नाम दिया? – पिंगल भाषा
92. 'प्रेम पचीसी' (कहानी-संग्रह) के रचनाकार कौन हैं? – प्रेमचंद

93. प्रेम लक्षणा भक्ति को किस भक्ति शाखा ने अपनी साधना का मुख्य आधार बनाया है? – कृष्णभक्ति शाखा
94. प्रेमचन्द्र के अधूरे उपन्यास का नाम क्या है? – मंगलसूत्र

95. 'प्रेमसागर' के लेखक कौन हैं? – लल्लू लाल
96. बाँगरू बोली का किस बोली से निकट सम्बन्ध है? – खड़ीबोली

97. बिहारी किस काल के कवि थे? – रीति काल
98. बिहारी किस राजा के दरबारी कवि थे? – जयपुर नरेश जयसिंह के

99. बुँदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। इस पंक्ति के रचयिता कौन हैं? – सुभद्रा कुमारी चौहान
100. बूँदी नरेश महाराज भावसिंह का आश्रित कवि कौन था? – मतिराम

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिन्दी साहित्य की कुछ मिलती जुलती नामों वाली रचनाएं

हिन्दी साहित्य की कुछ मिलती-जुलती नामों वाली रचनाएँ।।।। कफ़न (कहानी) प्रेमचंद   तिरंगे कफ़न (कहानी) अमृत राय कफ़न खोर (उपन्यास) बटरोही अपराजिता (काव्य)~रामेश्वर शुक्ल अंचल।। अपराजिता (उपन्यास)~चतुरसेन शास्त्री।। नीली झील (कहानी)~कमलेश्वर।। नीली झील (एकांकी)~धर्मवीर भारती अर्धनारीश्वर (उपन्यास)~विष्णु प्रभाकर अर्धनारीश्वर (निबंध)~दिनकर एक पति के नोट्स (उपन्यास)~महेंद्र भल्ला एक पत्नी के नोट्स (उपन्यास)~ममता कालिया एक कस्बे के नोट्स(उपन्यास)~नीलेशरघुवंशी त्रिशंकु (कथा संग्रह)~मन्नू भंडारी त्रिशंकु (नाटक)~ब्रजमोहनसिंह त्रिशंकु (निबंध)~अज्ञेय अनित्य (उपन्यास)~मृदुला गर्ग अनित्य (कहानी)~ बदी उज्जमा पंच परमेश्वर (कहानी)~प्रेमचंद पंच परमेश्वर (कहानी)~रांगेय राघव झूठा सच (उपन्यास)~यशपाल झूठ सच (निबंध)~सिया राम शरण गुप्त काली आँधी (उपन्यास)~कमलेश्वर पीली आँधी (उपन्यास)~प्रभाखेतान द्रौपदी (प्रबंध काव्य)~नरेंद्र शर्मा द्रौपदी (उपन्यास)~प्रतिभा राय द्रौपदी (नाटक)~सुरेंद्रवर्मा बाँधो न नाव इस ठाँव (उपन्यास)~उपेन्द्र नाथ अश्क बाँधो न नाव इस ठाँव (काव्य)~निराला सं...

सठोत्तरी कविता

 सन् साठ के बाद भारतीय जनता में निराशा की भावना बढ़ने लगी थी । समाज एवं राजनीति में चारों और हाहाकार मचा हुआ था । आम आदमी गरीबी, महंगाई आदि अनेक कारणों से शोषण की चक्की में पिसा जा रहा था । जिसके कारण जनमानस विचलित हो गया था । राजनीति के मूल्य विघटन ने भाई-भतीजावाद एवं कुर्सीवाद को प्रोत्साहन दिया । देश एवं आम आदमी के प्रगति करने की जगह राजनेता, सत्ताधारी अपनी तिजोरियाँ भरने लगे। सन् १९४७ में स्वतंत्रता के समय भारत-पाक बटवारा, शरणार्थियों की समस्या, सन् १९६२ में चीन से युद्ध, १९६५ और १९७१ में पाकिस्तान से हुए युद्धों के कारण भारत की आर्थिक स्थिति और दयनीय बनती गई । इन तीनों युद्धों ने भारत को एक महत्त्वपूर्ण सबक सिखलाया और हमारी अनेक कमजोरियों हमें अवगत कराया । वही दूसरी ओर राजनीतिक भ्रष्टाचार, सामाजिक कुरीतियाँ, पाखण्ड अंधश्रद्धा, उँच-नीच आदि के कारण देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी । चुनाव जीतने के समस्त नारे कुर्सी हथियाने के बाद खोखले साबीत हुए । इन परिस्थितियों ने युवा पीढ़ी में कुंठा, निराशा, विद्रोह और आक्रोश को भर दिया । जिसके साक्षात्कार हमें साठोत्तरी काव्य में ह...

समास

Samas(Compound)(समास) समास(Compound) की परिभाषा- अनेक शब्दों को संक्षिप्त करके नए शब्द बनाने की प्रक्रिया समास कहलाती है।  दूसरे अर्थ में-  कम-से-कम शब्दों में अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट करना 'समास' ...