सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हिंदी साहित्य से महत्वपूर्ण प्रश्न (4)

यूपी टीजीटी पीजीटी हिन्दी साहित्य

'नूतन ब्रह्मचारी' किसका उपन्यास है? – बालकृष्ण भट्ट
पं. किशोरीदास वाजपेयी ने उन्नीसवीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध को किस युग के नाम से अभिहित किया? – लाल युग
• पं. जवाहरलाल नेहरू किस दैनिक समाचार-पत्र के संस्थापक और निदेशक मंडल के अध्यक्ष थे? – नेशनल हेराल्ड
• 'पंत के दो सौ पत्र बच्चन के नाम' नामक पत्र-संग्रह के संपादक कौन हैं? – हरिवंशराय बच्चन
• 'पचपन खंभे लाल दीवारें' उपन्यास की लेखिका कौन है? – उषा प्रियंवदा
• 'पत्रांजलि' का संपादन किसने किया था? – सतीशचंद्र
• पद्म सिंह शर्मा ने किस आलोचना का सूत्रपात किया? – तुलनात्मक
• 'पद्मावत' का लेखक कौन है? – जायसी
• आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने प्रेमाख्यान काव्य-परंपरा का प्रथम कवि किसे माना है? – कुतुबन
• 'परहित सरिस धरम नहिं भाई' पंक्ति किस रचनाकार की है? – तुलसीदास
• 'पराधीन सपनेहु सुख नाहीं' किसकी पंक्ति है? – तुलसीदास
• 'परिंदे' कहानी का लेखक कौन है? – निर्मल वर्मा
• 'परिमल' और 'अनामिका' का रचयिता कौन है? – निराला
• 'परिमल' किसकी संस्था थी? – नए लेखकों की
• 'परीक्षा गुरु' उपन्यास के लेखक कौन हैं? – लालाश्री निवास दास
• 'परीक्षा गुरु' से पूर्व प्रकाशित उपन्यास कौन सा है? – भाग्यवती
• 'पर्वत के पीछे' तथा 'ताजमहल के आँसू' एकांकी नाटकों की रचना किसने की? – लक्ष्मीनारायण लाल
• पश्चिमी हिंदी का उद्भव किस अपभ्रंश से हुआ? – शौरसेनी
• 'पहाड़ों में प्रेममय संगीत' किसकी रचना है? – उपेंद्रनाथ 'अश्क'
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' का कौन सा उपन्यास युवकों में लोकप्रिय हुआ? – चंद हसीनों के खुतूत
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' के किस उपन्यास की निंदा करते हुए महात्मा गांधी को पत्र लिखा गया? – चाकलेट
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' के किस बहुचर्चित उपन्यास को बनारसीदास चतुर्वेदी ने 'घासलेटी साहित्य' कहा था? – चाकलेट
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' के जीवन की झाँकी किस पुस्तक में निहित है? – अपनी खबर
• पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' ने किस नाम से 'आज' में राष्ट्रीय कहानियां लिखीं? – अष्टावक्र
• 'पाजेब' कहानी का लेखक कौन है? – जैनेंद्र कुमार
• पाणिनि ने किस ग्रंथ के द्वारा भाषा को एकरूपता देने का प्रयास किया? – अष्टाध्यायी
• पालि-प्राकृत भाषाएं किससे विकसित हुई? – वैदिक संस्कृत
• 'पावस पचासा' तथा 'सुकवि सतसई' का रचयिता कौन है? – अंबिकादत्त व्यास
• पाश्चात्य काव्यशास्त्र के अंतर्गत किस विद्वान् ने अनुकरण को काव्य हेतु माना है? – अरस्तु
• पाश्चात्य काव्यशास्त्र में नाटक के कितने तत्त्व माने गए हैं? – छह
• पाश्चात्य काव्यशास्त्रीय ग्रंथ 'पेरि इप्सुस' (काव्य में उदात्त तत्त्व) का लेखक कौन है? – लोंजाइनस
• पाश्चात्य विचारक क्रोचे का काव्यशास्त्रीय सिद्धांत किस नाम से जाना जाता है? – अभिव्यंजनावाद
• 'पिता के पत्र पुत्री के नाम' का हिंदी अनुवाद किसने किया था? – प्रेमचंद
• पुरानी हिंदी को किस भाषा का समानार्थक माना गया? – अपभ्रंश
• 'पूर्वग्रह' पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से हुआ? – भोपाल
• पूर्वी हिंदी की बोलियाँ अपभ्रंश के किस रूप से विकसित हुईं? – अर्द्ध मागधी
• पूर्वी हिंदी के अंतर्गत कौन सी बोली आती है? – अवधी हिंदी
• 'पेपरवेट' तथा 'फ्राकवाला घोड़ा' कहानियां किस लेखक की हैं? – गिरिराज किशोर
• 'पैरों में पंख बांधकर' किसकी रचना है? – रामवृक्ष बेनीपुरी
• 'प्रकृति के सुकुमार कवि' विशेषण किस कवि के लिए प्रयुक्त होता है? – सुमित्रानंदन पंत
• प्रगतिवादी विचारधारा का प्रतिनिधि कहानीकार कौन है? – यशपाल
• प्रगतिशील आंदोलन के सबसे सशक्त व्यंग्यकार कौन हैं? – हरिशंकर परसाई
• 'प्रगतिशील लेखक संघ' का प्रथम अधिवेशन कहां हुआ? – लखनऊ
• प्रगतिशील लेखक संघ की स्थापना कब हुई? – 1936 ई.
• प्रगतिशील लेखक संघ के प्रथम सभापति कौन थे? – प्रेमचंद
• 'प्रज्ञा नवनवोन्मेषशालिनी प्रतिभा मता'-यह पंक्ति किस आचार्य की है? – भट्टतौत
• प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन कहां आयोजित किया गया? – नागपुर
• प्रथम विश्वयुद्ध पर आधारित कहानी कौन सी है? – उसने कहा था
• प्रथम हिंदी पत्र 'उदंत मार्तंड' का प्रकाशन कब शुरू हुआ? – 30 मई, 1826
• प्रसिद्ध कहानी 'कफन' का लेखक कौन है? – प्रेमचंद
• प्रारंभ में प्रेमचंद किस नाम से रचनाएं लिखते थे? – नवाब राय
• प्रारंभ में 'सरस्वती' पत्रिका का संपादन कहां से होता था? – काशी
• 'प्रिय प्रवास' कृति किस विधा में लिखी गई? – प्रबंध काव्य
• 'प्रिया नीलकंठी और 'रस आखेटक' निबंध-संग्रहों में किस रचनाकार के निबंध संकलित हैं? – कुबेरनाथ राय
• प्रेम और मस्ती की काव्यधारा का कवि कौन है? – हरिवंशराय बच्चन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिन्दी साहित्य की कुछ मिलती जुलती नामों वाली रचनाएं

हिन्दी साहित्य की कुछ मिलती-जुलती नामों वाली रचनाएँ।।।। कफ़न (कहानी) प्रेमचंद   तिरंगे कफ़न (कहानी) अमृत राय कफ़न खोर (उपन्यास) बटरोही अपराजिता (काव्य)~रामेश्वर शुक्ल अंचल।। अपराजिता (उपन्यास)~चतुरसेन शास्त्री।। नीली झील (कहानी)~कमलेश्वर।। नीली झील (एकांकी)~धर्मवीर भारती अर्धनारीश्वर (उपन्यास)~विष्णु प्रभाकर अर्धनारीश्वर (निबंध)~दिनकर एक पति के नोट्स (उपन्यास)~महेंद्र भल्ला एक पत्नी के नोट्स (उपन्यास)~ममता कालिया एक कस्बे के नोट्स(उपन्यास)~नीलेशरघुवंशी त्रिशंकु (कथा संग्रह)~मन्नू भंडारी त्रिशंकु (नाटक)~ब्रजमोहनसिंह त्रिशंकु (निबंध)~अज्ञेय अनित्य (उपन्यास)~मृदुला गर्ग अनित्य (कहानी)~ बदी उज्जमा पंच परमेश्वर (कहानी)~प्रेमचंद पंच परमेश्वर (कहानी)~रांगेय राघव झूठा सच (उपन्यास)~यशपाल झूठ सच (निबंध)~सिया राम शरण गुप्त काली आँधी (उपन्यास)~कमलेश्वर पीली आँधी (उपन्यास)~प्रभाखेतान द्रौपदी (प्रबंध काव्य)~नरेंद्र शर्मा द्रौपदी (उपन्यास)~प्रतिभा राय द्रौपदी (नाटक)~सुरेंद्रवर्मा बाँधो न नाव इस ठाँव (उपन्यास)~उपेन्द्र नाथ अश्क बाँधो न नाव इस ठाँव (काव्य)~निराला सं...

सठोत्तरी कविता

 सन् साठ के बाद भारतीय जनता में निराशा की भावना बढ़ने लगी थी । समाज एवं राजनीति में चारों और हाहाकार मचा हुआ था । आम आदमी गरीबी, महंगाई आदि अनेक कारणों से शोषण की चक्की में पिसा जा रहा था । जिसके कारण जनमानस विचलित हो गया था । राजनीति के मूल्य विघटन ने भाई-भतीजावाद एवं कुर्सीवाद को प्रोत्साहन दिया । देश एवं आम आदमी के प्रगति करने की जगह राजनेता, सत्ताधारी अपनी तिजोरियाँ भरने लगे। सन् १९४७ में स्वतंत्रता के समय भारत-पाक बटवारा, शरणार्थियों की समस्या, सन् १९६२ में चीन से युद्ध, १९६५ और १९७१ में पाकिस्तान से हुए युद्धों के कारण भारत की आर्थिक स्थिति और दयनीय बनती गई । इन तीनों युद्धों ने भारत को एक महत्त्वपूर्ण सबक सिखलाया और हमारी अनेक कमजोरियों हमें अवगत कराया । वही दूसरी ओर राजनीतिक भ्रष्टाचार, सामाजिक कुरीतियाँ, पाखण्ड अंधश्रद्धा, उँच-नीच आदि के कारण देश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गई थी । चुनाव जीतने के समस्त नारे कुर्सी हथियाने के बाद खोखले साबीत हुए । इन परिस्थितियों ने युवा पीढ़ी में कुंठा, निराशा, विद्रोह और आक्रोश को भर दिया । जिसके साक्षात्कार हमें साठोत्तरी काव्य में ह...

समास

Samas(Compound)(समास) समास(Compound) की परिभाषा- अनेक शब्दों को संक्षिप्त करके नए शब्द बनाने की प्रक्रिया समास कहलाती है।  दूसरे अर्थ में-  कम-से-कम शब्दों में अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट करना 'समास' ...